करण जौहर के बेटे ने उन्हें कहा 'करण जोकर', फिल्ममेकर ने बताया क्या हो सकती है वजह

Karan Johar on Twitter: जाने माने फिल्ममेकर करण जौहर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर बताया कि उनके बेटे यश जौहर ने उन्हें 'करण जोकर' कहा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इसकी क्या वजह हो सकती है।

Karan Johar with his kids
Karan Johar with his kids 
मुख्य बातें
  • फिल्ममेकर करण जौहर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर बताया कि उनके बेटे यश ने उन्हें करण जोकर कहा
  • इसके साथ ही करण ने यह भी अंदाजा लगाया कि ऐसा उन्होंने क्यों कहा होगा
  • मालूम हो कि करण साल 2017 में सरोगेसी के जरिए दो बच्चों के पिता बने थे

बॉलीवुड के जाने माने फिल्ममेकर करण जौहर अक्सर चर्चा में रहते हैं और सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। करण अक्सर खुद से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते है फिर बात चाहे उनकी पर्सनल लाइफ की हो या उनकी फिल्मों की। हाल ही में एक बार फिर करण ने सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी एक फनी किस्सा शेयर किया।

दरअसल करण ने हाल ही में अपने बेटे यश से जुड़ा ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि उनके बेटे यश ने गलती से उन्हें करण जौहर की जगह करण जोकर कह दिया। इसके आगे मजाक करते हुए करण ने लिखा, 'मुझे लगता है वो मुझे इंस्टाग्राम पर फॉलो करता है।' मालूम हो कि करण जौहर का इंस्टाग्राम उनकी तस्वीरों से भरा हुआ है, जिनमें वो अलग और कलरफुल कपड़े पहने दिख रहे हैं। जिसे लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल भी किया जाता रहा है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on

मालूम हो कि करण जौहर साल 2017 में सरोगेसी के जरिए दो बच्चों के पिता बने थे। उनके बेटे का नाम यश और बेटी का नाम रूही है। उन्होंने अपने दिवंगत पिता यश जौहर के नाम पर अपने बेटे का नाम रखा तो वहीं अपनी हीरू जौहर के नाम को उल्टा कर अपनी बेटी का नाम रूही रखा। करण अपने बच्चों को लेकर काफी प्रोटेक्टिव हैं और अक्सर उनके साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। 

बता दें कि करण जौहर से पहले एक्टर शाहरुख खान भी सरोगेसी के जरिए तीसरी बार पिता बने थे और साल 2013 में उनके बेटे अबराम का जन्म हुआ था। इसके बाद एक्टर तुषार कपूर भी साल 2016 में सरोगेसी के जरिए बेटे लक्ष्य के पिता बने थे। इसके बाद पिछले साल एकता कपूर भी सरोगेसी के जरिए मां बनीं थीं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on

वर्कफ्रंट की बात करें तो करण जौहर फिल्म तख्त पर काम करेंगे। इस मल्टीस्टारर फिल्म में आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर, जान्हवी कपूर और अनिल कपूर नजर आएंगे। 

 

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर