साउथ के कबीर सिंह की फ‍िल्‍म वर्ल्‍ड फेमस लवर पर करण जौहर की नजर, खरीदे हिंदी रीमेक के राइट्स

साउथ के एक्‍टर विजय देवराकोंडा की फ‍िल्‍म अर्जुन रेड्डी पर जब हिंदी फ‍िल्‍म कबीर सिंह बनी तो सफलता के नए आयाम रचे गए। अब उनकी एक और फ‍िल्‍म का हिंदी रीमेक करण जौहर बनाने जा रहे हैं।

World Famous Lover
World Famous Lover 

World Famous Lover hindi remake: साउथ के एक्‍टर विजय देवराकोंडा की फ‍िल्‍म अर्जुन रेड्डी पर जब हिंदी फ‍िल्‍म कबीर सिंह बनी तो सफलता के नए आयाम रचे गए। अब उनकी एक और फ‍िल्‍म का हिंदी रीमेक करण जौहर बनाने जा रहे हैं। खबर है कि हिंदी सिनेमा के मशहूर फ‍िल्‍ममेकर करण जौहर ने एक्‍टर विजय देवराकोंडा की फ‍िल्‍म वर्ल्‍ड फेमस लवर के हिंदी रीमेक के लिए अधिकार खरीद लिए हैं। 

खबरों की मानें तो करण जौहर ने हाल ही में फ‍िल्‍म वर्ल्‍ड फेमस लवर देखी और उन्‍हें लगा कि यह फ‍िल्‍म हिंदी के दर्शकों को भी खूब पसंद आएगी। इस फ‍िल्‍म में विजय अर्जुन रेड्डी वाले अंदाज में ही नजर आए हैं। करण जौहर की इस फ‍िल्‍म में लीड रोल कौन निभाएगा, यह भी जल्‍द साफ हो जाएगा। करण इससे पहले साउथ की फ‍िल्‍म डियर कॉमरेड के भी राइट्स ले चुके हैं।

इस फ‍िल्‍म में विजय चार अवतार में नजर आए हैं। उनके साथ फ‍िल्‍म में Izabelle Leit हैं जोकि पायलट के रोल में नजर आई हैं। वहीं उनके अलावा Aishwarya Rajesh, Catherine Tresa और Raashi Khanna भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। इस फिल्म का निर्देशन क्रांति माधव ने किया था।आपको बता दें कि फ‍िल्‍म जरूर शानदार है लेकिन यह बॉक्‍स ऑफ‍िस पर कुछ खास कमाल नहीं द‍िखा पाई थी।

ऐसे में करण जौहर के ल‍िए यह रिस्‍क से कम नहीं है। खबर आई थी कि अर्जुन रेड्डी की बंपर सफलता के बद प्रोड्यूसर ने एक तरह से विजय पर दांव लगाया था लेकिन उन्‍हें नुकसान हुआ और भरपाई के ल‍िए विजय से कहा गया था। यह भी कहा गया था कि विजय ने प्रोड्यूसर के आधी फीस वापस कर दी है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर