PICS: धर्मकोट में मां करीना संग मिट्टी के बर्तन बनाते नजर आए तैमूर, सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटोज

बॉलीवुड
आईएएनएस
Updated Nov 24, 2020 | 22:48 IST

करीना कपूर खान ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर और वीडियो पोस्ट की, जिसमें अभिनेत्री अपने बेटे तैमूर के साथ हिमाचल के धर्मकोट में मिट्टी के बर्तन बनाते हुए नजर आ रही हैं।

Kareena and Taimur
Kareena and Taimur  
मुख्य बातें
  • इन द‍िनों पापा सैफ और मां करीना के साथ ह‍िमाचल प्रदेश में हैं तैमूर
  • फ‍िल्‍म भूत पुल‍िस की शूटिंंग के स‍िलस‍िले में आए हैं सैफ अली खान
  • सैफ शूटिंंग में बिजी तो करीना और तैमूर कर रहे हैं मस्‍ती

मुंबई!  करीना कपूर खान ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर और वीडियो पोस्ट की, जिसमें अभिनेत्री अपने बेटे तैमूर के साथ हिमाचल के धर्मकोट में मिट्टी के बर्तन बनाते हुए नजर आ रही हैं। करीना और तैमूर हिमाचल प्रदेश में छुट्टी मनाने गए हुए हैं जहां उनके पति सैफ अली खान अपनी आगामी फिल्म 'भूत पुलिस' की शूटिंग कर रहे हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि करीना, तैमूर को बता रही हैं कि पॉट कैसे बनाया जाता है। इसके साथ ही तैमूर भी पॉट को अपनी उंगलियों के सहारे आकार देने की कोशिश कर रहे हैं। इसके बाद तैमूर मिट्टी में सने अपने हाथ को कैमरे की तरफ दिखाते हैं। उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, "पॉट, पॉट, पॉटरी विथ द लिल मैन। धर्मकोट स्टूडियो।"

हिमाचल में है कपूर परिवार 

बॉलीवुड एक्‍टर सैफ अली खान और करीना कपूर इन द‍िनों अपने बेटे तैमूर के साथ हिमाचल प्रदेश में हैं। सैफ अली खान फिल्म ‘भूत पुलिस’ की शूटिंग के लिए धर्मशाला पहुंचे हैं। इस फ‍िल्‍म में अर्जुन कपूर भी अहम रोल में है इसलिए अर्जुन-मलाइका भी साथ में मौजूद हैं। इन स‍ितारों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें सैफ अली खान, करीना कपूर और तैमूर अली खान वॉक करते नजर आए थे। कुछ बच्‍चे तैमूर को हाय करते द‍िख रहे थे। 

प्रेग्‍नेंट हैं करीना कपूर 

बता दें कि करीना कपूर खान प्रेग्‍नेंट हैं और जल्‍द ही दूसरे बच्‍चे को जन्‍म देने वाली हैं। कुछ वक्‍त पहले ही उनके परिवार ने बयान जारी कर प्रेग्‍नेंसी अनाउंस की थी। तैमूर को भी अपने छोटे भाई/बहन का इंतजार है।  करीना ने हाल ही में आमिर खान की फ‍िल्‍म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग की है। इस फ‍िल्‍म में वह उनकी वाइफ की भूमिका में नजर आएंगी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर