धर्मशाला में सैफ-करीना संग वॉक पर निकले तैमूर अली खान, अर्जुन-मलाइका भी आए नजर, VIDEO VIRAL

Taimur Ali Khan Video: बॉलीवुड एक्‍टर सैफ अली खान और करीना कपूर इन द‍िनों अपने बेटे तैमूर के साथ धर्मशाला में हैं। सैफ अली खान फिल्म ‘भूत पुलिस’ की शूटिंग के लिए धर्मशाला पहुंचे हैं।

Taimur Ali Khan in dharamshala
Taimur Ali Khan in dharamshala 
मुख्य बातें
  • सैफ अली खान और करीना कपूर इन द‍िनों अपने बेटे तैमूर के साथ धर्मशाला में हैं।
  • सैफ अली खान फिल्म ‘भूत पुलिस’ की शूटिंग के लिए धर्मशाला पहुंचे हैं।
  • अर्जुन कपूर और मलाइका ने भी धर्मशाला में मनाई इस बार दीवाली।

Taimur Ali Khan Video: बॉलीवुड एक्‍टर सैफ अली खान और करीना कपूर इन द‍िनों अपने बेटे तैमूर के साथ धर्मशाला में हैं। सैफ अली खान फिल्म ‘भूत पुलिस’ की शूटिंग के लिए धर्मशाला पहुंचे हैं। इस फ‍िल्‍म में अर्जुन कपूर भी अहम रोल में है इसलिए अर्जुन-मलाइका भी साथ में मौजूद हैं। इन स‍ितारों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें सैफ अली खान, करीना कपूर और तैमूर अली खान वॉक करते नजर आ रहे हैं। उनके साथ अर्जुन कपूर और मलाइका भी नजर आ रही हैं। 

इस वीडियो में इन सभी स‍ितारों को देखने के लिए लोग भी नजर आ रहे हैं। लोग अपनी छतों पर खड़े होकर इन सितारों को देख रहे हैं और अभिवादन कर रहे हैं। कुछ बच्‍चे तैमूर को हाय कर रहे हैं। वीडियो में बच्‍चों को देखकर तैमूर थोड़ा चिड़चिड़ा जाते हैं और उन्हें Go Go Go कहते हैं। 

सैफ अली खान, अर्जुन कपूर कुछ समय पहले ही फ‍िल्‍म भूत पुलिस की शूटिंग के लिए हिमाचल प्रदेश आए हैं। उनके साथ जैकलीन फर्नांडिस और यामी गौतम भी यहां पहुंची है। इन सभी सितारों की दीवाली भी इस बार हिमाचल वाली रही। अर्जुन ने एक वीडियो शेयर कर फैन्स को दिवाली की शुभकामनाएं दी थीं। इसमें पूरी ‘भूत पुलिस’ की टीम नजर आई थी। वहीं करीना कपूर ने बोनफायर का वीडियो शेयर कर बताया था कि इस बार वह दीवाली पर दोस्तों संग हिमाचल में रहेंगी। 

प्रेग्‍नेंट हैं करीना कपूर 

बता दें कि करीना कपूर खान प्रेग्‍नेंट हैं और जल्‍द ही दूसरे बच्‍चे को जन्‍म देने वाली हैं। कुछ वक्‍त पहले ही उनके परिवार ने बयान जारी कर प्रेग्‍नेंसी अनाउंस की थी। तैमूर को भी अपने छोटे भाई/बहन का इंतजार है।  करीना ने हाल ही में आमिर खान की फ‍िल्‍म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग की है। इस फ‍िल्‍म में वह उनकी वाइफ की भूमिका में नजर आएंगी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर