New Year Celebration: करीना- सैफ ने तैमूर संग मनाया न्यू ईयर, देखें- इन सेलेब्स के नए साल के जश्न की तस्वीरें

Celebs New Year Celebrations: नया साल आ चुका है और देशभर में इसका जश्न मनाया जा रहा है। करीना कपूर, अनुष्का शर्मा और वरुण धवन समेत कई सेलेब्स की तस्वीरें सामने आईं हैं।

Kareena Kapoor and Arjun Rampal with family
Kareena Kapoor and Arjun Rampal with family 
मुख्य बातें
  • नए साल का जश्न शुरू हो चुका है और आम लोगों के साथ- साथ सेलेब्स भी जमकर इसका जश्न मना रहे हैं
  • कई सेलेब्स की न्यू ईयर जश्न की और विशेज की तस्वीरें व वीडियो सामने आईं हैं
  • करीना कपूर और सैफ अली खान ने भी बेटे तैमूर के साथ इस नए साल का जश्न मनाया

साल 2019 बीत गया और 2020 आ चुका है। जहां पूरी दुनिया में इसका जश्न मनाया जा रहा है वहां भला बॉलीवुड सेलेब्स कैसे पीछे रहते। जहां कुछ सेलेब्स साथ में छुट्टियां मना रहे हैं तो वहीं कुछ पार्टी करने में बिजी हैं। इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक करीना कपूर खान और सैफ अली खान भी बीते दिनों स्विट्जरलैंड पहुंचे, जहां से उनकी तस्वीरें भी सामने आईं थीं।

अब न्यू ईयर के मौके पर इस स्टार कपल की तस्वीरें सामने आईं हैं। इस फोटो में करीना फ्लोई व्हाइट गाउन पहने और क्लच कैरी किए दिख रही हैं। इसके साथ उन्होंने अपने स्ट्रेट बालों को साइड पार्टिंग कर खुला रखा और डार्क लिपस्टिक शेड इस्तेमाल किया। वहीं सैफ ब्लैक टक्सीडो में काफी हैंडसम लग रहे हैं और तैमूर को अपनी गोद में लिए खड़े हैं। फोटो में तैमूर ब्लू शर्ट और जींस के साथ व्हाइट स्नीकर्स पहने हुए हैं और बेहद क्यूट लग रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kareena Kapoor Khan (@therealkareenakapoor) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on

 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Gabriella Demetriades (@gabriellademetriades) on

 

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने एक फोटो पोस्ट कर फैंस को न्यू ईयर विश किया जिसमें उनके अलावा उनके पति विराट कोहली, करीना कपूर, सैफ अली खान, वरुण धवन और उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल नजर आ रहे हैं। मालूम हो कि तीनों कपल स्विट्जरलैंड में न्यू ईयर का जश्न मना रहे हैं

एक्टर अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने भी न्यू ईयर के मौके पर फोटो शेयर की है। इस फोटो में वो और अर्जुन पार्टी करते दिख रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by tahirakashyapkhurrana (@tahirakashyap) on

 

इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके साल 2019 के सफर को दिखाया गया है। इस वीडियो को शेयर कर उन्होंने लिखा, 'एक और साल, एक और गिफ्ट। इंतजार नहीं कर सकती यह देखने के लिए कि साल 2020 क्या लेकर आया है। भगवान और उन सभी लोगों का शुक्रिया जिन्होंने जिंदगी में मुझे दुआएं दीं।' मलाइका अरोड़ा भी अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के बिना नए साल का जश्न मनाती दिखीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी कई फोटोज भी शेयर कीं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Soha (@sakpataudi) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर