Varun Dhawan Video: स्केटिंग करते वक्त गिरे वरुण धवन, स्ट्रीट डांसर 3डी का गाना गाते हुए बना रहे थे वीडियो

बॉलीवुड
Updated Dec 30, 2019 | 19:54 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Varun Dhawan Video: वरुण धवन स्विट्जरलैंड में अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ वेकेशन मना रहे हैं। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे स्केटिंग करते हुए गिर जाते हैं।

Varun Dhawan Video
Varun Dhawan Video  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • वरुण धवन का फनी वीडियो वायरल
  • आइस स्केटिंग करते हुए गिरे वरुण
  • खुद शेयर किया वीडियो

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। जिसे काफी पसंद भी किया गया। अब काम से ब्रेक लेकर वरुण वेकेशन मनाने और न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए स्विट्जरलैंड गए हैं। हॉलीडे पर वरुण की गर्लफ्रेंड नताशा दलाल भी उनके साथ गई हैं। इस वेकेशन की वरुण की कुछ फोटोज सामने आईं थीं और अब एक फनी वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें वरुण गिर जाते हैं।

हाल ही में वरुण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की। इसमें वे स्केटिंग करते हुए वीडियो बना रहे हैं। साथ ही वे अपनी फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी का गाने 'गर्मी' का रैप गाते हुए दिख रहे हैं। लेकिन वीडियो के आखिर में वरुण का संतुलन बिगड़ जाता है और वे गिर जाते हैं। गिरने पर भी वे रैप गाना नहीं छोड़ते हैं। हालांकि वरुण को इससे ज्यादा चोट नहीं आई है, क्योंकि वे गिरने के बाद हंस रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
RAP and ICESKATE #Sd3 Watch till the end so u know why you should never try this!! Sorry @badboyshah I tried A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on

इस वीडियो को पोस्ट करते हुए वरुण ने लिखा कि रैप और आइस स्केट। आखिर तक देखें, ताकि आपको पता चले कि आपको ये क्यों कभी ट्राय नहीं करना चाहिए। सॉरी बादशाह मैंने ट्राय किया। वरुण की इस वीडियो पर उनकी को-स्टार नोरा फतेही से हंसने वाली स्माइली बनाते हुए LOL लिखा। वरुण स्विट्जरलैंड वेकेशन के दौरान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा से भी मिले। उन्होंने इसकी फोटो भी शेयर की थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@varundvn) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@varundvn) on

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो वरुण धवन की फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी अगले साल 24 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इसमें वे एक बार फिर श्रद्धा कपूर के साथ नजर आने वाले हैं। दर्शक इस जोड़ी को फिर से पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक हैं। इसके अलावा वरुण फिल्म कुली नं. 1 में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ सारा अली खान नजर आएंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर