Taimur Ali Khan Photo: पटौदी पैलेस में एकजुट हुआ पूरा परिवार, सैफ और करीना संग नटखट तैमूर भी आए नजर

बॉलीवुड
Updated Dec 06, 2019 | 12:24 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Taimur Ali Khan Photo: बॉलीवुड के चर्चित स्टार किड तैमूर अली खान अपने नटखट अंदाज से लोगों का ध्यान आसानी से अपनी तरफ खींच लेते हैं। उनकी कोई भी तस्वीर मिनटों में वायरल होने लगती है। 

Taimur Ali khan की तस्वीर
Taimur Ali khan की तस्वीर 
मुख्य बातें
  • पटौदी फैमिली की एक खास तस्वीर सामने आई है।
  • तस्वीर में नटखट तैमूर भी दिखाई दे रहे हैं।
  • पटौदी फैमिली की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

करीना कपूर और सैफ अली खान के लाडले बेटे तैमूर अली खान इंटरनेट सेंसेशन हैं। उनकी कोई भी तस्वीर या वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। बीते दिनों तैमूर अली खान और सैफ अली खान का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था। जिसमें सैफ अपने नाराज बेटे तैमूर को मनाते दिख रहे थे। दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ था। अब इसी बीच पटौदी फैमिली की एक खास तस्वीर सामने आई है।

इस तस्वीर में तैमूर ग्रे कलर में और ब्लू पैंट में दिखाई दे रहे हैं। फैमिली तस्वीर में करीना कपूर के साथ-साथ सैफ अली खान, शर्मिला टैगोर ,सोहा अली खान और कुणाल खेमू भी दिखाई दे रहे हैं। वहीं इस तस्वीर में इनाया कहीं नजर नहीं आई। बता दें कि शर्मिला टैगोर का जन्मदिन 8 दिसंबर को है।

ऐसे में उनका जन्मदिन राजस्थान में मनाया जाएगा। दो दिन पहले ही सैफ अली खान,करीना कपूर और तैमूर पटौदी पैलेस पहुंचे थे। इस दौरान आश्रम हरि मंदिर के संचालक महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव महाराज पैलेस में पहुंचे।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kareena Kapoor Khan FC (@kareenakapoorteam) on

 

इस तस्वीर में तैमूर माता-पिता के पास खड़े नटखट अंदाज से कैमरे की तरफ देख रहे हैं। फैंस इस तस्वीर पर लगातार लाइक और कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-माई टिम टिम, दूसरे यूजर ने लिखा- गॉड ब्लेस यू तैमूर। पटौदी परिवार की ये फैमिली पिक्चर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Taimur Ali Khan Urmi (@taimuralikhanworld) on

 

वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना कपूर इन दिनों अपनी नई फिल्म गुड न्यूज को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा वो फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग में बिजी है। फिल्म में वो आमिर खान के अपोजिट नजर आएंगी। वहीं सैफ अली खान जल्द अजय देवगन की फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर में नजर आएंगे। फिल्म अगले साल 10 जनवरी को रिलीज होने वाली है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर