ऐसी है Karim Morani की हालत, दूसरी बार कोरोना वायरस पॉजिटिव आने के बाद खुद दी जानकारी

Karim Morani health update: करीम मोरानी का दूसरी बार कोरोना वायरस टेस्ट हुआ और वे फिर पॉजिटिव पाए गए। अब उन्होंने अपनी सेहत को लेकर जानकारी दी है।

Karim Morani health update
Karim Morani health update  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • करीम मोरानी का दूसरी बार कोरोना टेस्ट आया पॉजिटिव
  • करीम मोरानी ने दी अपनी सेहत की अपडेट
  • कहा- अभी कोरोना के कोई लक्षण नहीं है

बॉलीवुड प्रोड्यूसर करीम मोरानी कुछ दिन पहले ही कोरोना वायरल पॉजिटिव पाए गए थे। उनसे पहले उनकी दोनों बेटियों शजा और जोया मोरानी को कोरोना वायरल निकला था। इसके बाद करीम का टेस्ट करवाने पर वे भी पॉजिटिव आए। हालांकि अब करीम की दोनों बेटियां अस्पताल से डिसचार्ज हो चुकी हैं और घर पर क्वारेंटाइन कर रही हैं। लेकिन करीम दूसरे टेस्ट में भी कोरोना वायरस पॉजिटिव निकले हैं।

इस पर हाल ही में करीम ने एक न्यूज पोर्टल को अपनी सेहत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वे ठीक हैं। अभी उनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं, इसलिए उन्हें किसी तरह की शारीरिक परेशानी नहीं हो रही है। थोड़े अंतराल के बाद उनका फिर से कोरोना वायरस टेस्ट किया जाएगा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@zoamorani) on

करीम मोरानी की बेटियों की अगर बात करें तो जोया ने कुछ दिन पहले अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में अस्पताल से डिसचार्ज होकर घर जाने की बात कही थी। उन्होंने अपनी एक फोटो शेयर की, जिसके साथ जोया ने डॉक्टर्स और नर्सों के लिए लिखा कि मेरे योद्धाओं को अलविदा कहने और उन्हें हमेशा मेरी दुआएं देने का वक्त आ गया है। अलविदा आइसोलेशन आईसीयू। घर जाने का वक्त आ गया। इस पोस्ट को वरुण धवन ने भी शेयर किया था। वहीं उनकी बहन शजा उनसे पहले ही डिसचार्ज हुईं थीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@zoamorani) on

आपको बता दें कि बॉलीवुड में सबसे पहले सिंगर कनिका कपूर को कोरोना वायरस होने की जानकारी मिली थी। वे लंदन से भारत लौटी थीं। उनके कई टेस्ट पॉजिटिव आए और आखिर में वे ठीक होकर घर चली गईं। कनिक इन दिनों घर पर क्वारेंटाइन कर रही हैं। इनके अलावा रॉक ऑन एक्टर पूरब कोहली का परिवार भी इसकी चपेट में था। हालांकि वे भी अब ठीक हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर