Karisma Kapoor Education: इतनी कम पढ़ी लिखी हैं करिश्मा कपूर, इस वजह से एक्ट्रेस ने छोड़ी थी पढ़ाई

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने 16 साल की उम्र में बॉलीवुड में कदम रखा था और एक्टिंग के दम पर अपनी अलग पहचान बनाई। क्या आप जानते हैं कि करिश्मा कितनी पढ़ी लिखी हैं?

Karisma Kapoor
Karisma Kapoor  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने साल 1991 में बॉलीवुड में रखा था कदम।
  • 16 साल की उम्र में करिश्मा कपूर ने शुरू किया था एक्टिंग करियर।
  • क्या आप जानते हैं कि करिश्मा कपूर कितनी पढ़ी लिखी हैं?

एक्ट्रेस करिश्मा कपूर बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में शामिल हैं जिन्होंने कम उम्र में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और एक्टिंग के दम पर अपनी पहचान बनाई। करिश्मा कपूर का जन्म 25 जून 1974 को एक्टर रणधीर कपूर और बबीता कपूर के घर हुआ था। करिश्मा कपूर श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित की तरह एक्ट्रेस बनना चाहती थीं और इसी वजह से उन्होंने जल्द बॉलीवुड में एंट्री की।

इतनी पढ़ी हैं करिश्मा कपूर

करिश्मा ने साल 1991 में फिल्म प्रेम कैदी से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी और इस समय वो केवल 16 साल की थीं। फिल्मों में कदम रखने के लिए करिश्मा ने उस समय पढ़ाई छोड़ दी थी जब वो क्लास 6 में थीं। करिश्मा की एजुकेशन क्वालिफिकेशन की बात करें तो वो केवल 5वीं पास हैं। 

इन फिल्मों में किया है काम

90 व 2000 के दशक में करिश्मा कपूर की गिनती बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में होती थी। उन्होंने अपने करियर में करीब 60 फिल्मों में काम किया जिनमें से ज्यादातर हिट रहीं। करिश्मा की मशहूर फिल्मों में राजा बाबू, कुली नंबर 1, साजन चले ससुराल, राजा बाबू, हिरो नंबर 1, बीवी नंबर 1, दुल्हन हम ले जाएंगे, हम साथ- साथ हैं, दिल तो पागल है, जिगर और अनाड़ी जैसी फिल्में शामिल हैं। 

दो बच्चों की मां हैं करिश्मा

करिश्मा कपूर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने 29 सितंबर 2003 को इंडस्ट्रियलिस्ट संजय कपूर से शादी की थी। शादी के बाद साल 2005 में दोनों की बेटी समायरा का जन्म हुआ। इसके बाद साल 2010 में एक बार फिर दोनों पेरेंट्स बने और उनके बेटे कियान का जन्म हुआ। शादी के करीब 11 साल बाद दोनों ने आपसी सहमति से तलाक की अर्जी दी, जिसके बाद साल 2016 में उनका तलाक हो गया।

मालूम हो करिश्मा कपूर भले ही लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हों लेकिन वो सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी हुई हैं। वो इंस्टाग्राम पर लगातार खुद से जुड़े पोस्ट शेयर करती रहती हैं, जहां उनके करीब 60 लाख फॉलोअर्स हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर