कार्तिक-कियारा की Bhool Bhulaiyaa 2 के सेट पर Coronavirus की अफवाह, जानें क्या है इसका सच

Bhool Bhulaiyaa 2: कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 2 की शूटिंग लखनऊ में चल रही थी। हाल ही में फिल्म के किसी क्रू मेंबर को कोरोना वायरस होने की खबरें आईं थीं। अब इसकी सच्चाई से पर्दा उठ गया है।

Coronavirus Rumour at Bhool Bhulaiyaa 2 set
Coronavirus Rumour at Bhool Bhulaiyaa 2 set  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • भूल भुलैया 2 के सेट पर कोरोना वायरल की अफवाह
  • कार्तिक आर्यन मुंबई वापस लौटे
  • एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर ने बताई शूटिंग रद्द करने की वजह

बॉलीवुड के चार्मिंग एक्टर कार्तिक आर्यन लव आज कल के बाद अब अपनी अगली फिल्म भूल भुलैया 2 की शूटिंग में बिजी हैं। जयपुर के बाद इसकी शूटिंग उत्तर प्रदेश के लखनऊ में शुरू हुई थी। लेकिन हाल ही में खबरें आईं कि भूल भुलैया 2 के लखनऊ सेट पर किसी क्रू मेंबर को कोरोना वायरस हो गया है। पर अब इसकी सच्चाई के बारे में फिल्म के एग्जेक्यूटिव प्रोड्यूसर ने बताया।

दरअसल खबर थी कि लखनऊ शूट में यूनिट के किसी सदस्य का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव निकला है। इस बारे में फिल्म के एग्जेक्यूटिव प्रोड्यूसर नीरज कोठारी ने एक वेबसाइट से बातचीत में बताया कि मुझे इस अफवाह के बारे में पता है, लेकिन असल में ऐसा कुछ नहीं है। हम सब बिल्कुल ठीक हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@manav.manglani) on

फिल्म में कियारा आडवाणी और तब्बू लीड फीमेल लीड रोल में हैं। दोनों ही मुंबई लौटने वाली हैं। जब इस बारे में नीरज से पूछा गया तो उन्होंने कियारा और तब्बू के लौटने का कारण बताया कि हमने बीच में ही शूटिंग रोक दी है। क्योंकि यूपी सरकार ने 22 मार्च तक शूटिंग बंद करने के आदेश दिए थे। हमने 20 दिन पहले लखनऊ में शूटिंग शुरू की थी। अगर सब कुछ सामान्य रहा तो हम इस महीने के अंत तक वहां शूटिंग कर लेते। लेकिन कोरोनोवायरस के प्रकोप के चलते हम आज इस शैड्यूल को रोक रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kartikaaryan) on

कार्तिक के मुंबई लौटने के बारे में उन्होंने बताया कि उनके टांके हटने थे, इसलिए वे लौटे हैं। अगर आपको याद हो कि हाल ही में उन्हें चोट लगी थी। नीरज ने आगे बताया कि तब्बू मैम और कियारा भी जल्द ही घर लौटने वाली हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kartikaaryan) on

आपको बता दें कि कोरोना वायरस का बॉलीवुड पर जबरदस्त असर पड़ रहा है। दिल्ली, मुंबई, कर्नाटक में थिएटर बंद कर दिए गए हैं। अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी और अर्जुन कपूर की फिल्म संदीप और पिंकी फरार की रिलीज डेट टाल दी गई है। अब तक नई डेट सामने नहीं आई है। वहीं इरफान खान और करीना कपूर खान की अंग्रेजी मीडियम को भी हालात सामान्य होने के बाद फिर से रिलीज किया जाएगा।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर