कार्तिक आर्यन से पहले ईशान खट्टर समेत इन लोगों से जुड़ चुका है सारा अली खान का नाम, डेटिंग की आईं थीं खबरें

Sara Ali Khan love affairs: सारा अली खान आज बॉलीवुड का एक जाना-माना नाम है। लव आज कल के वक्त सारा और कार्तिक आर्यन की डेटिंग की खबरें आईं, लेकिन इससे पहले उनका नाम इनसे जुड़ चुका है।

Sara Ali Khan love affairs
Sara Ali Khan love affairs  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सारा अली खान की लव लाइफ
  • कार्तिक आर्यन से पहले इनसे जुड़ा था नाम
  • सोनम कपूर के भाई के साथ आई थीं लिंक अप की खबरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने साल 2018 में फिल्म केदारनाथ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। अब तक वे 3 फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। लेकिन बॉलीवुड में कदम रखने से पहले भी सारा की गिनती पॉपुलर स्टार किड्स में की जाती थी। उनकी जिम फोटोज अक्सर वायरल होती रहती थीं, लेकिन इन फोटोज के साथ-साथ सारा की पर्सनल लाइफ भी काफी सुर्खियों में रही। 

करण जौहर के शो कॉफी विद करण में उन्होंने कार्तिक आर्यन को अपना क्रश बताते हुए उनके साथ कॉफी पर जाने की बात की थी। इसके बाद से ही फैंस दोनों को साथ में फिल्म में देखना चाहते थे। इम्तियाज अली ने सारा और कार्तिक को फिल्म लव आज कल के लिए साइन किया और दोनों की डेटिंग की खबरों को हवा मिलने लगी। लेकिन कार्तिक से पहले भी सारा का नाम कईयों से जुड़ चुका है, जिनमें शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर भी शामिल हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@saraalikhan95) on

सुशांत सिंह राजपूत
सारा ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। फिल्म केदारनाथ में दोनों की कमाल की केमिस्ट्री लग रही थी। उस वक्त दोनों की डेटिंग की रिपोर्ट्स आईं थीं। कई बार सारा और सुशांत को साथ वे स्पॉट किया गया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@saraalikhan95) on

हर्षवर्धन कपूर
अनिल कपूर के बेटे और सोनम कपूर के भाई हर्षवर्धन कपूर से भी सारा की अफेयर की खबरें आईं थीं। दोनों को हाथों में हाथ डाले देखा गया था। उस वक्त उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं। उस वक्त मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि दोनों सैफ और करीना घर पर चुपके से पार्टी कर रहे थे और इससे सारा की मम्मी अमृता सिंह बहुत गुस्सा हो गई थीं। 

ईशान खट्टर
धड़क एक्टर ईशान खट्टर के साथ भी सारा के डेटिंग की खबरें उड़ी थीं। करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में सारा ने इस और इशारा करते हुए बताया था कि उन्होंने दो फिल्मी भाईयों में से एक को डेट किया था। हालांकि अब ईशान और जान्हवी कपूर के डेटिंग की चर्चा है, लेकिन दोनों का कहना है कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ishaankhatter) on

वीर पहाड़िया
बॉलीवुड में एंट्री से पहले सारा का नाम राजनैतिक खानदान से तालुक्क वाले वीर पहाड़िया से जुड़ा था। वीर राजनेता सुशील कुमार शिंदे के नाती हैं। उस दौरान सारा और वीर की कई फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। दोनों एक-दूसरे के साथ काफी कंफर्टेबल लगते थे।

बता दें कि फरवरी में ही सारा की तीसरी फिल्म लव आज कल रिलीज हुई, जिसमें वे कार्तिक आर्यन के साथ दिखीं। फिल्म की शूटिंग के वक्त दोनों के अफेयर के चर्चे थे, हालांकि बाद में खबरें आईं कि सारा और कार्तिक का ब्रेकअप हो गया है। लेकिन लव आज कल के प्रमोशन के दौरान दोनों की केमिस्ट्री देखकर उनकी डेटिंग की खबरों को हवा मिलने लगी। अब सारा जल्द ही फिल्म कुली नं. 1 में वरुण धवन के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर