'60 साल का हीरो और 20 साल की हीरोइन करते हैं रोमांस' विवेक अग्निहोत्री का आमिर खान पर निशाना?

विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर बॉलीवुड अभिनेताओं पर निशाना साधा है। निर्देशक ने कहा बॉलीवुड में 50 से 60 साल के अभिनेता अपनी से छोटी उम्र की लड़कियों संग रोमांस करते दिखते हैं। इस तरह से बॉलीवुड को बर्बाद किया जा रहा है। निर्देशक ने इसके एक आदमी को जिम्मेदार ठहराया है।

vivek agnihotri
vivek agnihotri  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने बॉलीवुड अभिनेताओं पर साधा निशाना
  • सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए विवेक अग्रिहोत्री
  • द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर है विवेक अग्निहोत्री

 Vivek Agnihotri Controversy : द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवके अग्निहोत्री एक बार फिर सुर्खियों में हैं। निर्देशक ने बॉलीवुड को लेकर विवादित बयान दिया है, जिसके बाद से यूजर्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं। विवेक के इस ट्वीट को आमिर की फिल्म लाल सिंह चड्ढा से जोड़कर देखकर जा रहा है। विवेक ने बॉलीवुड के उन अभिनेताओं पर निशाना साधा है जिनकी उम्र 50 से 60 साल के बीच है और अपने से कम उम्र की लड़कियों संग रोमांस करते हैं। हालांकि निर्देशक ने अपने ट्वीट में किसी भी अभिनेता का नाम नहीं लिया है।

विवेक अग्निहोत्री ने अपने ट्वीट में लिखा कि हम फिल्म की क्वालिटी के बारे में क्या कहें, जब 50 से 60 साल के हीरो 20 से 30 साल की हीरोइन संग रोमांस करते दिख रहे हैं। फोटोशॉप की मदद से चेहरे को यंग दिखाया जाता है, बॉलीवुड में कुछ तो गड़बड़ है। यंग और कूल दिखने के लिए बॉलीवुड को बर्बाद किया जा रहा है और इसके लिए सिर्फ एक आदमी जिम्मेदार है।

ये भी पढ़ें - करण जौहर की दो फिल्मों में दिखेंगी सारा अली खान, फिल्ममेकर ने अनन्या पांडे की लव लाइफ को लेकर किया दिलचस्प खुलासा

विवेक के इस ट्वीट पर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया है। एक यूजर ने लिखा, सर... सिर्फ बॉलीवुड ही क्यों... साउथ में रजनीकांत तो 20 साल से यही कर रहे हैं... उन्हें टारगेट क्यों नहीं करते हैं? अपनी पार्टी वाली है इसलिए? दूसरे यूजर ने कहा इससे पहले तो आपने पीके को सपोर्ट किया था। अन्य यूजर्स ने लिखा, सर ये चीजें तो साउथ में भी हो रही है।

कई लोग विवके के इस ट्वीट को आमिर खान से जोड़ रहे हैं। आमिर की फिल्म लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। कई जगहों पर फिल्म को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया गया है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर