Katrina Kaif Gym Routine: ये है कैटरीना कैफ की फिटनेस का राज, शेयर किया अपना जिम रूटीन

बॉलीवुड
Updated Nov 21, 2019 | 23:07 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Katrina Kaif shares her Gym Routine: एक्ट्रेस कैटरीना कैफ अपनी खूबसूरती और फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना जिम रूटीन शेयर किया है।

Katrina Kaif Gym Routine
Katrina Kaif Gym Routine 
मुख्य बातें
  • एक्ट्रेस कैटरीना कैफ इंडस्ट्री की सबसे फिट अभिनेत्रियों में से एक हैं
  • कैटरीना ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपना फिटनेस रूटीन शेयर किया है
  • कैटरीना जल्द ही अक्षय कुमार के साथ फिल्म सूर्यवंशी में नजर आएंगी

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ इंडस्ट्री की सबसे कामयाब, खूबसूरत और फिट अभिनेत्रियों में से एक हैं। कैटरीना की फिटनेस का राज उनका वर्कआउट है और एक्ट्रेस खुद को फिटनेस फ्रीक बताती हैं। वो अक्सर अपने फैंस को भी हेल्दी और पौष्टिक खाने की सलाह देती हैं। 

कैटरीना ने हाल ही में अपने फैंस के साथ अपना वर्कआउट रूटीन शेयर किया है। कैटरीना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक फोटो शेयर की है जिसमें वो व्हाइट कलर का टैंक टॉप पहने दिख रहीं हैं और उनके सामने एक पेपर है जिसपर उनका वर्क रूटीन लिखा हुआ है। इसमें उनकी एक्सरसाइज का नाम लिखा है, फिर कितने सेट वो करती हैं वो लिखा है, इसका बाद वजन और रिपिटिशन (कितनी बार दोहराना है) लिखे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on

पहले सर्किट में उन्होंने लंजेस (Lunges), स्क्वॉट्स, बॉक्स जंप्स, रिवर्स लंजेस और औरडेड लिफ्ट्स का जिक्र है तो वहीं दूसरे सर्किट में पुश अप्श, प्लैंक जैक्स, स्क्वॉट्स, फ्लाई और माउंटेन क्लाइंबर जैसे अन्य वर्कआउट के बारे में बताया है। इस पेपर के ऊपर सर्किट सीरीज #1 लिखा है, जिससे माना जा रहा है कैटरीना आगे भी इस तरह अपने रुटिन फैंस के साथ शेयर कर सकती हैं। तो अगर आप भी फिट रहना चाहते हैं लेकिन नहीं जानते कि आपको क्या करना चाहिए तो आप कैटरीना के इस रुटुन को फॉलो कर सकते हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on

वर्कफ्रंट की बात करें तो कैटरीना आखिरी बार सलमान खान की फिल्म भारत में नजर आईं थीं, फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी। अब जल्द ही वो रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी में नजर आएंगी, जिसमें वो अक्षय कुमार के साथ दिखेंगी। कैटरीना अक्षय के साथ करीब एक दशक बाद काम करने जा रही हैं। इससे पहले दोनों साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म तीस मार खान में साथ दिखे थे। मालूम हो कि सूर्यवंशी अगले साल 27 मार्च को रिलीज होगी।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर