Tiktok: कियारा आडवाणी की हमशक्ल सोशल मीडिया पर छाई, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे कंफ्यूज

Kiara Advani Doppelganger: एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की हमशक्ल की वीडियो सामने आईं हैं जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। उनकी हमशक्ल को देखकर हर कोई हैरान है।

Kiara Advani doppelganger viral on social media
Kiara Advani doppelganger viral on social media 
मुख्य बातें
  • एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की हमशक्ल कल्पना शर्मा इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है
  • कल्पना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिनमें वो कबीर सिंह में कियारा का लुक कैरी किए दिख रही हैं
  • कियारा के फैंस को कल्पना की ये वीडियोज बेहद पसंद आ रहे हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं और उनके काम को फैंस बहुत पसंद करते हैं और वो लाखों दिलों पर राज करती हैं। तो वहीं दूसरी तरफ कियारा की हमशक्ल सोशल मीडिया पर छाईं हुईं हैं। इससे पहले करीना कपूर खान, श्रीदेवी, ऐश्वर्या राय और काजोल की हमशक्ल के बाद अब कियारा की डुप्लीकेट सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं।

कियारा की डुप्लीकेट का नाम कल्पना शर्मा है जो अपनी वीडियोज में एक्ट्रेस जैसे कपड़े और उन्हीं के स्टाइल में दिखाई देती हैं। फिल्म कबीर सिंह में प्रीति का रोल निभा चुकीं कियारा के स्टाइल को कॉपी कर कल्पना चर्चा में आ गईं हैं। उनकी वीडियो सामने आई है जिसमें वो प्रीति की तरह सूट और व्हाइट दुपट्टा लिए हुए हैं, इसके साथ उन्होंने उसी स्टाइल में बाल भी बांधे।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kalpana Sharma(Bhattarai) (@kalpana_044) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kalpana Sharma(Bhattarai) (@kalpana_044) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kalpana Sharma(Bhattarai) (@kalpana_044) on

 

वायरल हो रही ज्यादातर वीडियो में कल्पना कबीर सिंह की प्रीति के अंदाज में ही नजर आ रही हैं। वो उन्हीं की फिल्म के डायलॉग्स पर एक्टिंग भी कर रही हैं। फैंस को उनका यह वीडियो बहुत पसंद आ रहा है और वो कमेंट कर उन्हें कह रहे हैं कि वो बिलकुल कियारा की तरह दिखती हैं। तो वहीं कुछ फैंस का कहना है कि वो काफी खूबसूरत हैं।

कियारा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो पिछले साल रिलीज हुई फिल्म गुड न्यूज में नजर आईं थीं जिसमें उनके अपोजिट दिलजीत दोसांझ थे। इसके अलावा फिल्म में अक्षय कुमार और करीना कपूर खान भी थीं। अब वो अक्षय कुमार के साथ फिल्म लक्ष्मीबॉम्ब में दिखेंगी। इसके अलावा कियारा एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म शेरशाह में और कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म भूलभुलैया 2 में नजर आएंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर