क्या Tiger Shroff के परिवार के साथ रह रही हैं Disha Patani, कृष्णा श्रॉफ ने बताई सच्चाई

बॉलीवुड
Updated Apr 21, 2020 | 10:02 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Krishna Shroff on Disha Patani living with them: हाल ही में खबरें आईं थीं कि दिशा पाटनी लॉकडाउन में टाइगर श्रॉफ के साथ रह रही हैं। इसी को लेकर कृष्णा श्रॉफ ने चुप्पी तोड़ी।

Krishna Shroff on Disha Patani living with Tiger Shroff
Krishna Shroff on Disha Patani living with Tiger Shroff  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • क्या सच में टाइगर के घर रह रही हैं दिशा?
  • टाइगर की बहन कृष्णा ने बताई सच्चाई
  • कृष्णा संग दिशा की वीडियोज हुई थीं वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। लंबे वक्त से दोनों को लेकर खबरें आ रही हैं कि वे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दिशा या टाइगर में से किसी ने भी अब तक इस पर खुलकर बात नहीं की है और ना ही अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है। पिछले दिनों कहा जा रहा था कि लॉकडाउन के दौरान दिशा पाटनी, टाइगर के परिवार के साथ रह रही हैं।

दिशा ने टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ के साथ कुछ वीडियोज शेयर किए थे। वहीं कृष्णा ने भी अपनी एक फोटो पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने मेकअप का क्रेडिट दिशा को दिया। इसी के बाद से ये कयास लगाए जा रहे थे कि दिशा लॉकडाउन में टाइगर के परिवार के साथ रहने चली गई हैं। अब टाइगर की बहन कृष्णा ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@tiger_disha_forever) on

मुंबई मिरर के साथ इंटरव्यू में कृष्णा ने इस पर बात की। कृष्णा से पूछा गया कि उन्होंने अपनी फोटो में मेकअप क्रेडिट दिशा को दिया था, जिस पर उन्होंने बताया कि दिशा लॉकडाउन के दौरान उनके परिवार के साथ नहीं रह रही हैं। बल्कि दिशा उनके घर के पास रहती है, इसलिए वे ग्रोसरी शॉपिंग साथ में करते हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Makeup by @dishapatani. A post shared by Krishna Shroff (@kishushroff) on

बकौल कृष्णा, दिशा हमारे साथ नहीं रहती है, बल्कि वे हमारे घर के पास रहती है। हम कभी-कभी साथ में ग्रोसरी शॉपिंग के लिए जाते हैं। उन्होंने टाइगर और दिशा की बारे में बात करते हुए बताया कि टाइगर और दिशा लंबे वक्त से दोस्त हैं। हमारी फिटनेस के माध्यम से बॉन्डिंग हुईं। मुझे लगा कि अगर मेरा भाई इतना वक्त उनके (दिशा के) साथ बिताता है, तो वे कूल लड़की हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@dishapatani) on

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो दिशा फिल्म राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वे दूसरी बार सलमान खान के साथ काम करेंगी। राधे पहले इसी साल ईद पर आने वाली थी, लेकिन अब कोरोना वायरस के चलते इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ने की खबरें हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर