Disha Patani Photo: पहली फिल्म के दौरान ऐसे लगती थीं दिशा पाटनी, लहंगे में शेयर की खूबसूरत फोटो

फैशन
Updated Mar 28, 2020 | 16:44 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Disha Patani in lehenga: हाल ही में दिशा पाटनी ने अपनी पहली फिल्म की फोटो शेयर की है। इस थ्रोबैक फोटो में वे एक खूबसूरत वाइट लहंगे में नजर आ रही हैं।

Disha Patani first film throwback photo
Disha Patani first film throwback photo  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • दिशा पाटनी ने शेयर की पहली फिल्म की फोटो
  • वाइट लहंगे में खूबसूरत नजर आ रहीं दिशा
  • देखें उनकी थ्रोबैक फोटो

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी इंडस्ट्री की सबसे हॉट एक्ट्रेस में से एक हैं। वे सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं। इसी के जरिए वे अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से फैंस को अपडेट रखती हैं। एक्टिंग के साथ-साथ दिशा का स्टाइल भी चर्चा में रहता है। अक्सर वे हॉट वेस्टर्न आउटफिट्स में नजर आती हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लहंगे में एक फोटो शेयर की है, जो दिशा के लिए बहुत खास है।

दरअसल देशव्यापी लॉकडाउन के बाद सेलेब्स घर में ही हैं और सेल्फ क्वारेंटाइन कर रहे हैं। इस दौरान वे थ्रोबैक फोटोज शेयर कर रहे हैं। दिशा ने भी अपनी एक थ्रोबैक फोटो पोस्ट की है। खास बात ये है कि ये फोटो दिशा की पहली फिल्म की है। उन्होंने साल 2015 में तेलुगु फिल्म लोफर से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। ये फोटो इसी फिल्म के दौरान की है। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'मेरी पहली फिल्म का थ्रोबैक।'

इस फोटो में दिशा एक वाइट लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस पर सिल्वर वर्क किया गया है। 3/4 स्लीव्ज वाले इस लहंगे के साथ दिशा ने मैचिंग दुपट्टा लगाया हुआ है। उन्होंने अपने लुक को ड्रॉप ईयररिंग्स से एक्सेसराइज किया है। मिनिमल मेकअप में भी उनका देसी स्टाइल देखने लायक है। हेयरस्टाइल की अगर बात करें तो उन्होंने अपने बालों को वेवी लुक में खुला रखा है। फोटो देखकर कहा जा सकता है कि उस वक्त भी दिशा की फिटनेस कमाल की थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@dishapatani) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@dishapatani) on

बता दें कि तेलुगु फिल्म से शुरुआत करने वाली दिशा ने साल 2016 में फिल्म एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसी साल फरवरी में उनकी फिल्म मलंग आई थी, जिसमें आदित्य रॉय कपूर के साथ उनकी केमिस्ट्री को बहुत पसंद किया गया। अब दिशा, सलमान खान के साथ फिल्म राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई में दिखेंगी। इससे पहले वे फिल्म भारत में भी सलमान के साथ काम कर चुकी हैं। राधे इसी साल ईद के मौके पर 22 मई को रिलीज होने वाली है। हालांकि कोरोना वायरस के चलते फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव हो सकता है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर