इस एक्टर पर चोरी-छुपे नजर रखती हैं Kareena Kapoor, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

Kareena Kapoor Khan on instagram: एक्ट्रेस करीना कपूर खान दो दिन पहले ही इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है। इंस्ट्राग्राम पर एक्ट्रेस को फैंस और दोस्त लगातार उनका स्वागत कर रहे हैं। 

Kareena Kapoor Khan
Kareena Kapoor Khan 
मुख्य बातें
  • करीना कपूर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है।
  • एक्ट्रेस के डेब्यू के बाद कई बॉलीवुड स्टार्स लगातार उनका स्वागत कर रहे हैं।
  • हाल ही में कुणाल खेमू ने करीना के साथ एक तस्वीर शेयर की है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर इंस्टाग्राम पर डेब्यू कर चुकी हैं। जिसके के बाद से ही वह लगातार फोटोज शेयर कर रही हैं। इंस्टाग्राम पर डेब्यू करने के बाद कई स्टार्स ने उनका शानदार तरीके से स्वागत किया हैं। इस लिस्ट में कुणाल खेमू का भी नाम आता है। हाल ही में एक्टर ने एक तस्वीर करीना कपूर के साथ शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने बेहद दिलचस्प कैप्शन दिया है। जिसपर करीना कपूर ने तुरंत रिएक्ट किया है।

कुणाल खेमू ने करीना कपूर के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- इंस्टाग्राम को मिला Cooler... स्वागत है। जिसपर करीना कपूर ने कमेंट किया कि मैं पहले नहीं थी, इसका ये मतलब नहीं कि मैं तुम्हें स्टॉक नहीं करती थी। जिसके बाद कुणाल हंसने लगते हैं।

बता दें कि इंस्टाग्राम पर करीना सबसे पहले एक विज्ञापन के दौरान की एक तस्वीर शेयर की थी। जिसके बाद उन्होंने दूसरी तस्वीर बेटे तैमूर की शेयर की। इंस्टाग्राम पर आने के बाद करीना लगातार फोटोज शेयर कर रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kunal Kemmu (@khemster2) on

दो दिन में इंस्टाग्राम पर करीना कपूर के 1.4 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। वहीं विमेंस डे के मौके पर एक्ट्रेस ने मां बबीता की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में मां बबीता के साथ तैमूर भी दिखाई दे रहे हैं। दोनों की ये तस्वीर बेहद खूबसूरत है। वर्क फ्रंट की बात करें एक्ट्रेस जल्द अंग्रेजी मीडियम में दिखाई देंगी। इस फिल्म में एक्ट्रेस एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म इसी महीने 13 मार्च को रिलीज होने वाली है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on

 

तख्त की तैयारी में जुटी करीना
आने वाले दिनों में करीना कपूर खान एक नहीं बल्कि कई फिल्मों में नजर आएंगी। फिलहाल वो आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म के अलावा वो जल्द तख्त की शूटिंग भी शुरू कर सकती हैं। तख्त में एक्ट्रेस पहली बार रणवीर सिंह के अपोजिट नजर आएंगी। बीते दिनों मेकर्स इस फिल्म के लिए लोकेशन फाइनल करते नजर आ रहे थे। वहीं बाकी एक्टर्स इस फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर