Lisa Haydon Birthday: 34 साल की हुईं लीजा हेडन, देखें उनकी 10 बेहद हॉट तस्‍वीरें

Lisa Haydon Birthday:मॉडल से एक्ट्रेस बनीं लीजा हेडन का आज (17 जून) जन्‍मदिन है। बेहद हॉट और बोल्‍ड लीजा 34 साल की हो गई हैं। जन्‍मद‍िन के मौके पर देखें उनकी ये द‍िलकश तस्‍वीरें-

Lisa Haydon
Lisa Haydon 
मुख्य बातें
  • 17 जून 1986 को चेन्नई में पैदा हुई थीं द‍िलकश अदाकारा लीजा हेडन
  • 2016 में की थी शादी, दो बेटों की बन चुकी हैं मां
  • आयशा, रासकल्स, क्वीन, द शॉकीन्स और हाउसफुल- 3 जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं लीजा

Lisa Haydon Lalvani Hot and sexy pics on Birthday: मॉडल से एक्ट्रेस बनीं लीजा हेडन का आज (17 जून) जन्‍मदिन है। बेहद हॉट और बोल्‍ड लीजा 34 साल की हो गई हैं। 17 जून 1986 को चेन्नई में वेंकट मलयाली और ऐना हेडेन के घर में उनका जन्‍म हुआ था। लीजा के पिता तमिल और मां ऑस्ट्रेलियन हैं। लीजा हेडन का पूरा नाम 'एलिजाबेथ मेरी हेडेन' है। लीजा हेडेन योगा टीचर बनना चाहती थीं लेकिन वह मॉडलिंग और फ‍िर फ‍िल्‍मों में आ गईं। लीजा अक्सर अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी बिकि‍नी तस्वीरों को शेयर कर चर्चा में रहती हैं। 

लीजा को अगर बिकिनी गर्ल कहें तो उसमें कोई गलत बात नहीं होगी। बेबी होने के बाद भी उन्‍होंने अपने टोन्‍ड फिगर को मेंटेन कर के रखा है। बिकनी हो या फिर कोई दूसरा आउटफिट, लीजा के इन हॉट लुक्‍स का दूर दूर तक कोई मुकाबला नहीं है। 

लीजा हेडेन ने 2016 में डीनो ललवानी के साथ शादी की थी। डीनो पाकिस्तान में जन्में बिजनेसमैन गुल्लू लालवानी के बेटे हैं। लीजा दो बेटों की मां हैं। लीजा ने अपने प्राइवेट पलों को किसी से शेयर करने में बिल्‍कुल भी नहीं हिचकिचातीं। उन्‍होंने प्रैग्नेंसी के दौरान अपने बेबी बंप के साथ कई तस्वीरें पोस्ट की थीं, जिसमें वह काफी खूबसूरत लगी थीं। लीजा ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा करने के बाद रैंप वॉक भी किया था। लैक्मे फैशन वीक में डिजाइनर अमित अग्रवाल के लिए वह शो स्टॉपर बनी थीं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Lisa Lalvani (@lisahaydon) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Lisa Lalvani (@lisahaydon) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Lisa Lalvani (@lisahaydon) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
The ocean is everything I want to be- mysterious , beautiful, wild and free A post shared by Lisa Lalvani (@lisahaydon) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Lisa Lalvani (@lisahaydon) on

ऐसे शुरू हुआ मॉडलिंग का सफर

लीजा ने अपनी दोस्त के कहने पर मॉडलिंग शुरू की थी ताकि वो अपने घर का किराया निकाल सके। इसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में मॉडलिंग शुरू की। साल 2007 में वो भारत आ गईं और यहां भी उन्होंने मॉडलिंग की। वो कई फैशन मैगजीन के कवर पर नजर आ चुकी हैं जिसमें Elle से लेकर फेमिना तक का नाम शामिल है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Lisa Lalvani (@lisahaydon) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Lisa Lalvani (@lisahaydon) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Lisa Lalvani (@lisahaydon) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Lisa Lalvani (@lisahaydon) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Lisa Lalvani (@lisahaydon) on

फ‍िल्‍मों में मिला ब्रेक

लीजा पहली बार साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म आयशा में नजर आईं और 2011 में उन्होंने रासकल्स में भी काम किया। इसके बाद उन्होंने कंगना रनौत के साथ फिल्म क्वीन में भी काम किया, जिसमें उन्होंने सिंगल मदर का रोल निभाया। इसके अलावा लीजा ने फिल्म द शॉकीन्स, हाउसफुल- 3 और ऐ दिल है मुश्किल में भी काम किया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर