2021 में रहेगा दीपिका पादुकोण का जलवा, महाभारत से लेकर पठान तक ये पांच फ‍िल्‍में होंगी रिलीज

Deepika Padukone in 2021: साल 2020 जैसा भी रहा हो लेकिन स‍िनेमाप्रेमियों के ल‍िए 2021 काफी रोमांचक रहने वाला है। अगले साल हर दिग्‍गज सितारे की फ‍िल्‍म रिलीज होगी।

Deepika Padukone in 2021
Deepika Padukone 
मुख्य बातें
  • स‍िनेमाप्रेमियों के ल‍िए 2021 काफी रोमांचक रहने वाला है।
  • साल 2021 में दीपिका पादुकोण के फैंस को जैकपॉट मिलने जा रहा है।
  • नए साल में दीपिका की एक नहीं, बल्कि पांच फ‍िल्‍में होंगी र‍िलीज।

Upcoming Films of Deepika Padukone 2020: साल 2020 जैसा भी रहा हो लेकिन स‍िनेमाप्रेमियों के ल‍िए 2021 काफी रोमांचक रहने वाला है। अगले साल हर दिग्‍गज सितारे की फ‍िल्‍म रिलीज होगी। बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण के फैंस के लिए भी गुड न्‍यूज है। साल 2021 में दीपिका पादुकोण के फैंस को जैकपॉट मिलने जा रहा है। यानि उनकी एक नहीं पांच फिल्‍म रिलीज की कतार में हैं। दीपिका पादुकोण को आखिरी बार फरवरी 2020 में रिलीज हुई फ‍िल्‍म छपाक में नजर आई थीं। यह फ‍िल्‍म तेजाब हमले की शिकार लक्ष्‍मी अग्रवाल की कहानी थी। 

दीपिका पादुकोण शकुन बत्रा की फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे के साथ नजर आएंगी। हाल ही में वह इसकी शूटिंग कर रही हैं। उनकी तस्‍वीरें भी सेट से सामने आती रहती हैं। इस फ‍िल्‍म की लंबे समय से चर्चा है। इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों में खासा उत्साह है। वहीं नाग अश्विन की फ‍िल्‍म में महानायक अमिताभ बच्चन, सुपरस्टार प्रभास के साथ दीपिका पादुकोण नजर आएंगी।  यह फिल्म स्काई-फाई आधारित होगी और दीपिका पादुकोण का रोल भी बेहद खास होगा। 

शाहरुख संग पठान 

इस फिल्‍म में एक बार फिर पर्दे पर शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण की जोड़ी देखने को मिलेगी। साल 2021 में इस फ‍िल्‍म को रिलीज करने का लक्ष्‍य रखा गया है। फैंस को भी इसका बेसब्री से इंतजार है। दीपिका पादुकोण इस फिल्म में एक खुफिया एक्शन एजेंट की भूमिका निभा रही हैं जिसकी मुलाकात शाहरुख खान से एक मिशन पर होती है। यह किरदार कुछ ऐसा ही लग रहा है जैसा कि सलमान खान की टाइगर में जोया यानी कैटरीना कैफ का था।

महाभारत की 'द्रौपदी'

2021 में रिलीज होने वाली इस फ‍िल्‍म में दीपिका पादुकोण द्रौपदी का किरदार निभाएंगी। यह फिल्म भी अभी प्री-प्रॉडक्शन के स्टेज पर है। वहीं इसके अलावा वह ‘द इंटर्न’ में नजर आएंगी। ‘द इंटर्न’ की मूल फिल्म में रॉबर्ट डी नीरो और ऐनी हैथवे ने अभिनय किया था। ये वही फ‍िल्‍म में जिसमें दीपिका पादुकोण दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर के साथ नजर आने वाली थीं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर