Mahesh Babu Birthday: फिल्मी कहानी से कम नहीं महेश बाबू की लव स्टोरी, पहली नजर में एक्ट्रेस से हो गया था प्यार

Happy Birthday Mahesh Babu: एक्टर महेश बाबू की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। वह खुद से बड़ी बॉलीवुड एक्ट्रेस को दिल दे बैठे थे।

Mahesh Babu
महेश बाबू  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • महेश बाबू आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं
  • सुपरस्टार महेश अक्सर सुर्खियों में रहते हैं
  • महेश बाबू की दुनियाभर में फैन फॉलोइंग हैं

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार महेश बाबू आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। महेश का जन्म तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में हुआ था। उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने फिल्म करियर शुरुआत की थी। उन्होंने लीड एक्टर के रूप में पहली बार साल 1999 में रिलीज हुई 'राजाकुमाडु' फिल्म में काम किया था। उन्होंने 'राजाकुमाडु' के बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और सफलता की सीढ़ियों चढ़ते चले गए।

उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी शानदार एक्टिंग से अलग पहचान बनाई और फैंस को अपना दीवाना बना लिया। फिल्मों के अलावा महेश अपनी लव लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहे। उन्हें खुद से तीन साल बड़ी बॉलीवुड एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर से पहली नजर में प्यार हो गया था। दोनों की शादी को अब 15 साल हो चुके हैं। आज हम आपको दोनों की दिलचस्प लव स्टोरी के बारे में बता रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Mahesh Babu (@urstrulymahesh) on


महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर और करीब पिछले दो दशक से साथ हैं। दोनों की पहली मुलाकात 'वामसी' फिल्म के सेट पर साल 2000 में हुई थी। महेश को फिल्म के सेट पर ही नम्रता से पहली नजर का प्यार हो गया था। पहली मुलाकात के बाद दोनों काफी अच्छे दोस्त बन गए थे और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई।फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद महेश और नम्रता ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। हालांकि, दोनों ने लंबे समय तक अपने रिश्ते को कभी मीडिया के सामने नहीं कबूला।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Namrata Shirodkar (@namratashirodkar) on

महेश ने नम्रता के साथ अपने रिश्ते के बारे में काफी वक्त तक परिवार को भी नहीं बताया था। उन्होंने माता-पिता के बजाए अपनी बहन को इस बारे में बताया। दरअसल, उन्हें डर था कि कहीं नम्रता के बड़े होने की वजह से शायद घर वाले शादी से इनकार कर दें। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और उनका परिवार शादी के लिए मान गया। दोनों चार साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2005 में शादी के बंधन में बंध गए थे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Mahesh Babu (@urstrulymahesh) on

महेश बाबू और नम्रता शिरोडक पिछले 15 साल से खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं। दोनों के दो बच्चे- एक बेटा और बेटी हैं। बेटे का नाम गौतम जबकि बेटी का सितारा है। नम्रता ने शादी के बाद से फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली है। वह आखिरी बार साल 2004 में फिल्म में नजर आई थीं। मालूम हो कि नम्रता एक मशहूर एक्ट्रेस रही हैं। उन्होंने सलमान खान के साथ 'जब प्यार किसी से होता है' फिल्म से डेब्यू किया था। वह साल 1993 में 'फेमिना मिस इंडिया' का खिताब भी जीत चुकी हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर