Mahesh Manjrekar Bladder Cancer: महेश मांजरेकर को निकला कैंसर, मुंबई में हुई सर्जरी, जानें अब कैसी है स्थिति

Mahesh Manjrekar bladder cancer treatment| महेश मांजरेकर को कुछ दिन पहले ही यूरिनरी ब्लैडर कैंसर होने का पता चला। जिसके बाद उन्हें डॉक्टरों ने उनकी सर्जरी के लिए कहा था....

Mahesh Manjrekar bladder cancer| Mahesh Manjrekar treatment| Bollywood Marathi Actor Mahesh Manjrekar surgery| महेश मांजरेकर को निकला कैंसर| महेश मांजरेकर की हुई सर्जरी
महेश मांजरेकर। 
मुख्य बातें
  • महेश मांजरेकर को लेकर एक चौंकाने वाली खबर आई है।
  • महेश मांजरेकर को कैंसर डिटेक्ट हुआ है।
  • अभिनेता को यूरिनरी ब्लैडर कैंसर होने का पता चला है।

पॉपुलर एक्टर महेश मांजरेकर (Mahesh Manjrekar) को लेकर एक चौंकाने वाली खबर आई है। अभिनेता-फिल्म निर्माता को कुछ दिनों पहले की कैंसर डिटेक्ट हुआ है। अब खबर है कि हिंदी और मराठी फिल्मों के स्टार मेहश मांजरेकर की सर्जरी हुई है। डॉक्टरों के उनके कैंसर को ऑपरेट किया है। 

दरअसल कुछ दिन पहले ही महेश मांजरेकर को यूरिनरी ब्लैडर कैंसर होने का पता चला था, जिसके बाद उन्हें डॉक्टरों ने उनकी सर्जरी के लिए कहा था। महेश मांजरेकर न 10 दिन पहले मुंबई के एच एन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में सर्जरी कराई है। बताया जा रहा है कि महेश मांजरेकर अब बिल्कुल ठीक हैं और हॉस्पिटल से घर वापस आ चुके हैं। अभी उनकी हालत में भी सुधार हो रहा है।

क्या होता है यूरिनरी ब्लैडर कैंसर
ब्लैडर कैंसर यानि मूत्राशय कैंसर अक्सर तब होता है जब मूत्राशय कोशिकाओं में असामान्य विकास होता है। कैंसर का शुरुआन होने पर पेट में दर्द होता है लेकिन कई लोग इसे नजरअंदाज कर देते है। मूत्राशय कैंसर होने पर पीड़ित लोगो को अधिक दर्द व पीड़ा का सामना करना पड़ता है। भारत में हर साल 2 प्रतिशत मामले मूत्राशय कैंसर के सामने आते है।  

इन फिल्मों से फेमस हुए महेश मांजरेकर 
महेश मांजरेकर मराठी सिनेमा के दिग्गज स्टार हैं। हालांकि उन्होंने हिंदी फिल्मों में भी जबरदस्त काम किया है। वो अब तक वॉन्टेड, मुसाफिर, रेडी, दबंग, जिंदा और कांटे जैसी फिल्में का हिस्सा रह चुके हैं। महेश मांजरेकर अभिनेता होने के साथ-सात डायरेक्टर और सिंगर भी हैं। महेश मांजरेकर ने निदान, आई और वास्तव जैसी फिल्मों का डायरेक्शन भी किया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर