Arjun Kapoor की बहन की बर्थडे पार्टी में ऐसे सज संवरकर पहुंची थीं Malaika Arora, लुक देखकर सब रह गए थे हैरान

Malaika Arora Pics: बॉलीवुड अदाकारा मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की लव लाइफ के क‍िस्‍से अब आम हो चुके हैं। दोनों स‍ितारे खुलेआम एक दूसरे से इश्‍क फरमाते नजर आते हैं।

Arjun Kapoor and Malaika Arora.jpg
Arjun Kapoor and Malaika Arora.jpg 
मुख्य बातें
  • अर्जुन कपूर संग लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं मलाइका
  • दोनों स‍ितारों ने सार्वजनिक कर द‍िया है अपना र‍िश्‍ता
  • दोनों के पर‍िवारों को भी नहीं है इस र‍िश्‍ते से आपत्ति

Malaika Arora Pics: बॉलीवुड अदाकारा मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की लव लाइफ के क‍िस्‍से अब आम हो चुके हैं। कुछ वक्‍त पहले तक एक दूसरे से अपने रिश्‍ते को सार्वजनिक करने से बचने वाले मलाइका और अर्जुन अब खुलेआम एक दूसरे से इश्‍क फरमाते नजर आते हैं। दोनों ने अपना रिश्‍ता भी सार्वजनिक कर दिया है। तस्‍वीरें और वीडियोज देखकर साफ है कि दोनों सितारे एक दूसरे पर जान लुटाते हैं। अर्जुन कपूर भी मलाइका का काफी ख्‍याल रखते हैं।

आपको बता दें कि दोनों के रिश्‍ते से परिवारों को भी कोई आपत्ति नहीं है। दोनों एक दूसरे के परिवार से मुलाकात कर चुके हैं। मलाइका अरोड़ा जब अर्जुन कपूर के परिवार से पहली बार मिलने पहुंची थीं तो बेहद खूबसूरत लुक में नजर आई थीं। यह मौका था अर्जुन की बहन और एक्ट्रेस सोनम कपूर की बर्थडे बैश का जिसमें मलाइका काफी सज संवरकर पहुंची थीं। 

ड‍िजाइनर साड़ी में आई थीं नजर 

इस पार्टी में मलाइका डिज़ाइनर रोहित बाल की डिजाइन की हुई वाइट एंड गोल्डन साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आई थीं। कशीदाकारी धागे के साथ लाल और सुनहरे रंग के बड़े-बड़े फूलों वाली यह साड़ी उन पर खूब जच रही थी। इस लुक को सटल मेकअप के साथ हेवी हाइलाइटर और स्टेटमेंट ज्वैलरी से मलाइका ने कंपलीट किया था। 

ज्‍वैलरी की भी हुई थी तारीफ

मलाइका ने ना केवल अपनी साड़ी और मेकअप से दिल जीता था, बल्कि उनकी ज्‍वैलरी की भी काफी तारीफ हुई थी। इस लुक को पूरा करने के ल‍िए उन्‍होंने पन्ना अनकट डायमंड से बना रीगल चोकर, एक बड़ा मंगा टिक्का और एक अंगूठी पहनी थी। यह साड़ी बॉलीवुड सेलेब्‍स के बीच काफी पसंद की जाती है। दीपिका पादुकोण भी इस साड़ी को कैरी कर चुकी हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर