पिता बनने के बाद बोले मनोज तिवारी- 'बेटी जिया के कहने पर की थी सुरभि से दूसरी शादी'

Manoj Tiwari second baby girl: एक्टर और भाजपा सांसद मनोज तिवारी दूसरी बार पिता बन गए हैं। पिता बनने के बाद मनोज तिवारी ने अपनी दूसरी शादी, बेटी और पहली वाइफ से संबंध पर खुलकर बात की है।

Manoj Tiwari
Manoj Tiwari 
मुख्य बातें
  • भोजपुरी सिंगर मनोज तिवारी दूसरी बार पिता बन गए हैं।
  • मनोज तिवारी ने बताया कि उनकी बेटी जिया ने उनसे दूसरी शादी करने के लिए कहा था।
  • मनोज तिवारी का अपनी पहली वाइफ रानी से 10 साल पहले तलाक हो गया था।

मुंबई. भोजपुरी फिल्मों के एक्टर और भाजपा सांसद मनोज तिवारी 50 साल की उम्र में एक बार फिर पिता बन गए हैं। मनोज तिवारी की वाइफ सुरभि ने बेटी को जन्म दिया है। मनोज तिवारी ने बताया कि उनकी बेटी जिया ने उन्हें दूसरी शादी के लिए मनाया था। 

मनोज तिवारी का अपनी पहली वाइफ रानी से 10 साल पहले तलाक हो गया था। टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में मनोज तिवारी ने कहा, 'मेरे और रानी के रिश्ते काफी अच्छे हैं।' 

बकौल मनोज तिवारी, 'दिल्ली में रहने के बावजूद मैं और मेरी बेटी जिया एक दूसरे के टच में रहते हैं। जिया मुंबई में अपनी मम्मी रानी के साथ रहती हैं। मेरी बेटी जिया ने ही मुझसे शादी करने के लिए कहा था।'

लॉकडाउन में की शादी 
मनोज तिवारी ने बताया कि सुरभि के साथ उनकी शादी जल्दबाजी में हुई। सुरभि प्रेग्नेंट थीं। बिग बॉस 7 के कंटेस्टेंट के मुताबिक 'मेरी और सुरभि की शादी अप्रैल में लॉकडाउन के दौरान हुई। वह मेरे काम संभालती थीं।' 

मनोज तिवारी के मुताबिक, 'दरअसल वह एक सिंगर हैं और मेरी कुछ म्यूजिक वीडियोज में गाने भी गा चुकी हैं। मेरी बेटी जिया के साथ सुरभि के रिश्ते बहुत अच्छे हैं।'

अभी नहीं रखा नाम 
मनोज तिवारी से पूछा गया कि क्या उन्होंने अपनी बेटी का नाम सोचा है। इस पर उन्होंने कहा, 'मेरी बेटी जिया ने ये हक मुझसे छीन लिया है। दिल्ली आने के बाद वह बेटी का नाम रखेगी।'

मनोज तिवारी आखिर में कहते हैं, 'अभी तक दोनों बहनें मिली नहीं हैं। जिया ने केवल वीडियो कॉल के जरिए बच्ची को देखा है। मैं भी हर 15 से 20 दिन में मुंबई आता-जाता रहता हूं।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर