Mehr Jesia Birthday: सुपर मॉडल रहते हुए मेहर जेसिया ने अर्जुन रामपाल से की थी शादी, 20 साल बाद हुआ तलाक

बॉलीवुड
Updated Nov 30, 2019 | 08:00 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Mehr Jesia Birthday: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल की एक्स- वाइफ मेहर जेसिया आज 51 साल की हो गईं हैं। मेहर ने उस समय अर्जुन से शादी की थी जब वो स्ट्रगलिंग मॉडल थे।

Mehr Jesia with Ex Husband Arjun Rampal
Mehr Jesia with Ex Husband Arjun Rampal 

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल की एक्स वाइफ मेहर जेसिया का आज जन्मदिन है और वो 51 साल की हो गईं हैं। जेसिया का जन्म 30 नवंबर 1968 को एक पारसी परिवार में हुआ था। वो मुंबई में ही पली बढ़ीं और यहीं से उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की। 

जेसिया ने 80 के दशक में अपने करियर की शुरुआत की थी और साल 1986 में उन्होंने फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता और जल्द ही वो भारत की पहली सुपर मॉडल्स का हिस्सा बन गईं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Mehr Jesia (@mehrjesia) on


 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Mehr Jesia (@mehrjesia) on

 

अर्जुन रामपाल से हुई मुलाकात

मॉडलिंग के दिनों में ही जेसिया की मुलाकात अर्जुन रामपाल से हुई। इस समय अर्जुन अपनी पहचान बनाने के लिए स्ट्रगल कर रहे थे जबकि मेहर सुपर मॉडल थीं। एक इंटरव्यू में अर्जुन ने बताया था कि जब पहली बार उन्होंने रैंप वॉक किया तो डर के मारे उन्होंने अपने साथ वॉक कर रही मॉडल मेहर का हाथ पकड़ लिया था।

मॉडलिंग के दौरान दोनों साथ समय बिताने और उन्हें एक दूसरे से प्यार हो गया और साल 1998 में दोनों ने शादी कर ली। मेहर उम्र में अर्जुन से करीब दो साल बड़ी हैं। शादी के करीब 4 साल बाद 2002 में उनकी बेटी माहिका का जन्म हुआ। इसके बाद 2005 में दोनों एक बार फिर पेरेंट्स बने और उनकी बेटी मायरा का जन्म हुआ।

अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया की दोनों बेटियां

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Mehr Jesia (@mehrjesia) on


 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Arjun (@rampal72) on

अर्जुन के कमरे में होता था मेहर का पोस्टर

मेहर से शादी के बाद एक इंटरव्यू में अर्जुन ने बताया था कि जब वो हॉस्टल में रहते थे तब उनके कमरे में मेहर का पोस्टर था। वो अक्सर उन्हें देखकर सोचते थे कि पत्नी ऐसी ही होनी चाहिए। और कुछ साल बाद पत्नी के रूप में अर्जुन को मेहर मिलीं। 

रिश्तों में आने लगी दरार

शादी के करीब 11 साल बाद 2009 में अर्जुन रामपाल ने बांद्रा में सी- फेसिंग पेंटहाउस खरीदा, जिसकी कीमत 20 करोड़ रुपये थी। लेकिन कुछ साल बाद ही यह खबरें आने लगीं कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। अर्जुन का नाम ऋतिक रोशन की एक्स- वाइफ सुजैन खान से भी जड़ा। मेहर और अर्जुन के रिश्ते खराब होने की खबरें आने के कुछ समय बाद उन्होंने यह ऐलान कर दिया कि वो अलग होने जा रहे हैं। शादी के करीब 20 साल बाद उन्होंने अलग होने का फैसला किया जिससे हर कोई हैरान रह गया।

अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Arjun (@rampal72) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Arjun (@rampal72) on

साउथ अफ्रीकी लड़की को कर रहे हैं डेट

अर्जुन साउथ अफ्रीका की मॉडल गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स को डेट कर रहे हैं जो कि उम्र में उनसे करीब 15 साल छोटी हैं। हाल ही में दोनों एक बेटे के पेरेंट्स बने हैं। अर्जुन ने सोशल मीडिया पर ही गैब्रिएला की प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। इसके बाद जून में दोनों एक बेटे के पेरेंट्स बने। 

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर