Mika Singh New Video: रोड साइड बांसुरी बजाने वाले को घर लाए मीका सिंह, साथ में शूट किया ये म्यूजिक वीडियो

Mika Singh And Street Guy New Video: मीका सिंह के वीडियो में दिख रहे इस शख्स का नाम नौशाद अली है जो कि सड़कों पर बासुंरी बजाने का काम करता है...

Mika Singh And Street Guy New Video on Flute Mujhe Teri Mohabbat Ka Song
बांसुरी बजाने वाले के साथ मीका सिंह।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • मीका सिंह ने एक नया वीडियो शेयर किया है।
  • वीडियो में मीका एक नॉन फेमस आम आदमी के साथ दिख रहे हैं।
  • मीका सिंह इस व्यक्ति के साथ गाना गाते हुए वीडियो बना रहे हैं।

मीका सिंह इंडस्ट्री के जाने माने गायक-संगीतकार हैं। उन्होंने अपने करियर में अनगिनत हिट्स दिए और आज प्रतिभाशाली सिंगर्स की सूची में उनका नाम गिना जाता है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अक्सर मीका सिंह सिंगिंग वीडियोज शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में मीका सिंह ने एक नया वीडियो शेयर किया है जो कि एक नॉन फेमस आम आदमी के साथ वाला है। इस वीडियो में मीका सिंह इस व्यक्ति के साथ गाना गाते हुए वीडियो बना रहे हैं।

दरअसल वीडियो में दिख रहे इस शख्स का नाम नौशाद अली है जो कि बहुत ही बेहतरीन बांसुरी बजाता है। इसी टैंलेट ने मीका सिंह का ध्यान उनकी तरफ खींचा। बिल्डिंग के बाहर रोड पर ये शख्स बांसुरी बजा रहा था तभी मीका सिंह की नजर उनपर पड़ी। इसी प्रतिभा को ध्यान में रखकर मीका सिंह ने बांसुरी बजाने वाले शख्स नौशाद को अपने घर में बुलाया और सोशल मीडिया पर उसकी एक झलक शेयर करते का फैसला किया।


नौशाद ने बांसुरी पर सुनाए ये फेमस गीत
मीका सिंह ने नौशाद अली के साथ सबसे पहले साल 1971 में रिलीज हुई फिल्म आप आए बहार आयी का फेमस गाना मुझे तेरी मोहब्बत का सहारा मिल गया होता... परफॉर्म किया। मीका जहां कैसियो बजाते दिखे वहीं नौशाद बांसुरी बजाकर उसके साथ डूइट करते नजर आए। बाद में नौशद अली ने मुझे तेरी मोहब्बत का सहारा मिल गया होता और कोरा कागज था ये दिल मेरा... गीत भी अपनी बांसुरी की धुन पर सुनाया। 


मीका सिंह ने जरूरतमंद लोगों की मदद करने की अपील
अपने इस इंस्टाग्राम पोस्ट से मीका सिंह ने फैन्स से खास अपील भी की है। उन्होंने कहा कि अपने व्यस्त जीवन से थोड़ा समय निकालें और ऐसी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करें। मीका सिंह ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'मैं सड़क पर इस व्यक्ति से मिला। मुझे लगा हमें साथ चाय पीनी चाहिए और उनकी बांसुरी सुननी चाहिए। अब आप इनसे मिलिए। अगर आप किसी जरूरतमंद की मदद के लिए पैसे खर्च नहीं कर सकते हैं तो उसके टैलेंट को जरूर सपोर्ट करें। आपका थोड़ा का समय किसी की लाइफ बदल सकता है।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर