मिथुन चक्रवर्ती ने बेटी को लिया था गोद, न्यूयॉर्क से पढ़ाई कर चुकी दिशानी एक्टिंग में रखना चाहती हैं कदम

Mithaun Chakraborty Daughter: बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती ने बेटी दिशानी को गोद लिया था। दिशानी ने न्यूयॉर्क से एक्ट्रिंग की पढ़ाई की है और वो बॉलीवुड में कदम रखना चाहती हैं।

Dishani Chakraborty
Dishani Chakraborty  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • मिथुन चक्रवर्ती ने बेटी दिशानी को लिया था गोद
  • न्यूयॉर्क से एक्टिंग कोर्स कर चुकी हैं दिशानी
  • सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं मिथुन की बेटी

बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और टॉप एक्टर्स की लिस्ट में शामिल रहे हैं। मिथुन ने साल 1976 में फिल्म मृगया से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके साथ ही उन्होंने बंगाली, उड़िया, तमिल, तेलेगु, कन्नड़ और पंजाबी फिल्मों में काम किया और करीब 350 फिल्मों में नजर आए। 

मिथुन की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने एक्ट्रेस गीता बाली से शादी की थीं। दोनों की मुलाकात साल 1979 में हुई थी जिसके बाद वो एक दूसरे से प्यार करने लगे और शादी कर ली। दोनों के चार बच्चे हैं, तीन बेटे महाक्षय चक्रवर्ती, उष्मे चक्रवर्ती व नमाशी चक्रवर्ती हैं जबकि एक बेटी दिशानी चक्रवर्ती हैं। यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि दिशानी उनकी बायोलॉजिकल बेटी नहीं हैं बल्कि मिथुन ने उन्हें गोद लिया था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by DISHANI (@dishanichakraborty) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by DISHANI (@dishanichakraborty) on

मिथुन ने लिया था गोद

कई मीडिया रिपोर्ट में यह बताया गया है कि दिशानी के परिवार ने उनको कूड़े में छोड़ दिया था और उन्हें वहां से गुजर रहे लोगों ने देखा था। इसके बाद एक एनजीओ ने उन्हें रेस्क्यू किया। दिशानी काफी कमजोर थीं और लगातार रो रही थीं। बाद में मिथुन ने इस बच्ची के बारे में पढ़ा और उन्होंने इस बच्ची को गोद लेने का फैसला किया, जिसमें उनकी पत्नी गीता बाली ने भी उनका साथ दिया। दोनों दिशानी को गोद लेकर उन्हें घर आए और अपने तीनों बेटों के साथ ही उनकी परवरिश की। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by DISHANI (@dishanichakraborty) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by DISHANI (@dishanichakraborty) on

बेहद खूबसूरत हैं दिशानी

मिथुन की बेटी दिशाना लाइमलाइट से दूर रहती हैं और बेहद खूबसूरत हैं। जानकारी के मुताबिक उन्होंने न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी से एक्टिंग का कोर्स किया है और वो भी अपने पिता की तरह एक्टिंग में किस्मत आजमाना चाहती हैं। दिशानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 70 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर