क्या लंदन में मौनी रॉय ने गुपचुप कर ली है सगाई? हाथ में नजर आईं चमकती हुई हीरे की अंगूठी

Mouni Roy Engagement rumors: हाल ही में अभिनेत्री मौनी रॉय लंदन पहुंची हैं। इस बीच उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट और स्टोरी को देखकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि एक्ट्रेस ने सगाई कर ली है।

Mouni Roy
मौनी रॉय  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • मौनी रॉय की नई तस्वीरें देख के बीच लग रही सगाई की अटकलें
  • एक्ट्रेस के हाथ में नजर आई बड़े डायमंड वाली चमकदार अंगूठी
  • दुबई में लॉकडाउन का समय बिताने के बाद लंदन पहुंची थीं अभिनेत्री

मुंबई: दुबई में लॉकडाउन का लंबा समय बिताने के बाद लोकप्रिय टीवी और फिल्म अभिनेत्री मौनी रॉय हाल ही में लंदन पहुंची हैं। अभिनेत्री अपनी पेशेवर प्रतिबद्धता को लेकर लंदन गई हैं और इंस्टाग्राम पर अपने दिन-प्रतिदिन की जिंदगी के बारे में फैंस को अपडेट भी कर रही हैं। लंदन की सड़कों पर घूमने से लेकर सेट पर मस्ती करने तक मौनी अपनी तमाम गतिविधियों के लिए फैंस के बीच जानी जाती हैं।

हालांकि उनकी ताजा पोस्ट से ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि अभिनेत्री ने सगाई कर ली है। तस्वीरों में मौनी को अपनी रिंग फिंगर पर एक बड़े हीरे वाली चमकती हुई अंगूठी पहने देखा जा सकता है, जिससे लोगों को आश्चर्य हो रहा है और ऐसा कहा जा रहा है कि  छोटे पर्दे पर नागिन के तौर पर मशहूर होने वाली एक्ट्रेस ने गुप्त रूप से सगाई कर ली है!

अपनी एक इंस्टाग्राम स्टोरी में, मौनी अपने दोस्त को बधाई दे रही है; हालांकि उसकी उंगली पर चमकती हुई अंगूठी ने फैंस का ध्यान खींचा। अंगूठी साफ तौर पर चमकते हुए नजर आ रही है।

यहां देखिए मौनी रॉय की इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशॉट:

Mouni Roy instagram story

हाल ही में, मौनी ने अपने पिक्स की एक सीरीज पोस्ट की थी जिसमें वह हमेशा की तरह खूबसूरत लुक में नजर आ रही थीं और इन तस्वीरों में भी मौनी के हाथ में अंगूठी नजर आ रही है। यहां आप पोस्ट देख सकते हैं:

मौनी की हालिया पोस्ट के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स और फैंस आश्चर्य में हैं कि अगर एक्ट्रेस ने सगाई कर ली है तो वह भाग्यशाली लड़का कौन है जो एक्ट्रेस के दिल के करीब बना हुआ है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर