मौनी रॉय ने एक्टिंग-डांसिंग के बाद दिखाया नया हुनर, वीडियो देखकर आप भी करेंगे तारीफ

Mouni Roy Singing Song Video: मौनी रॉय अपना सिंगिंग जौहर दिखा रही हैं। मौनी की आवाज काफी अच्छी है उनका गाना सुनने के बाद ये कहना गलत नहीं होगा कि वो सिंगिंग में हाथ आजमा सकती हैं...

Mouni Roy Singing Song Check Bollywood Actress instagram Videos
मौनी रॉय।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • मौनी रॉय ने भी अब अपने फैन्स के लिए कुछ नया करने का सोचा। 
  • आजकल मौनी रॉय सिंगिंग में अपना हाथ आजमा रही हैं।
  • उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियो भी पोस्ट किए हैं।

कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच कई बॉलीवुड सेलेब्स समय का सही उपयोग कर रहे हैं। कुछ लोगों ने खुद को घरेलू कामों में व्यस्त कर लिया तो कुछ नई चीजों की ट्रेनिंग ले रहे हैं। जैसे दीपिका पादुकोण ने पियानो बजाना और कैटरीना कैफ ने गिटार सीखना शुरू कर दिया है। इन दिनों सभी ऐसा कुछ नया सीखने की कोशिश कर रहे हैं जो समय की कमी के कारण नहीं कर पाते हैं। नागिन की एक्ट्रेस मौनी रॉय ने भी अब अपने फैन्स के लिए कुछ नया करने का सोचा। 
मौनी का वो नया टैलेंट संगीत है। जी हां, आजकल मौनी रॉय सिंगिंग में अपना हाथ आजमा रही हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियो पोस्ट किए हैं। इसमें मौनी रॉय अपना सिंगिंग जौहर दिखा रही हैं। मौनी की आवाज काफी अच्छी है उनका गाना सुनने के बाद ये कहना गलत नहीं होगा कि वो सिंगिंग में हाथ आजमा सकती हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@imouniroy) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@imouniroy) on

एक वीडियो में मौनी रॉय, राज कपूर-नरगिस का फेमस सॉन्ग 'प्यार हुआ इकरार हुआ' गाती सुनाई दे रही हैं, जबकि दूसरे वीडियो में वो रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन का गाना कभी नीम नीम, कभी शहद शहद गा रही हैं। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@imouniroy) on


मौनी रॉय जैसा की बड़े परदे पर अपनी परफॉर्मेंस का जलवा बिखेर चुकी हैं। अब वो अपने सिगिंग टैलेंट भी दिखा रही हैं। आपको बताते चलें मौनी रॉय एक शानदार डांसर हैं। दर्शक कई कार्यक्रमों, इवेंट्स शोज और डांस-रियलिटी शो में मौनी का डांसिंग हुनर देख चुके हैं। अब ऐसा लगता है कि वो सिंगिंग में भी अपना हाथ आजमाना चाहती है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर