MS Dhoni: जब महेंद्र सिंह धोनी पर बोले थे सुशांत सिंह राजपूत- 'मेरी और माही की जिंदगी एक जैसी'

MS Dhoni Retires: महेंद्र सिंह धोनी का 15 साल का क्रिकेट करियर खत्म हो गया। धोनी ने आज सोशल मीडिया पर अपने संन्यास की घोषणा कर दी है। इस घोषणा के बाद फैंस सुशांत को भी याद कर रहे हैं।

MS Dhoni, Sushant Singh Rajput
MS Dhoni, Sushant Singh Rajput 
मुख्य बातें
  • एम.एस.धोनी ने संन्यास की घोषणा कर दी है।
  • धोनी के रिटायरमेंट के बाद फैंस सुशांत को याद कर रहे हैं।
  • सुशांत सिंह राजपूत ने कहा था कि मेरी और महेंद्र सिंह धोनी की लाइफ एक जैसी है।

मुंबई. महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। धोनी के संन्यास  के बाद एक बार फिर लोग सुशांत को याद कर रहे हैं। साल 2016 में रिलीज हुई बायोपिक एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी में सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में थे। इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान सुशांत ने बताया था कि कैसे उनके कारण धोनी गुस्सा हो गए थे। 

फिल्म एम.एस.धोनी द अनटोल्ड स्टोरी के प्रमोशन के दौरान सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी से जुड़े कई राज खोले थे। सुशांत ने बताया था कि किस तरह से धोनी उनसे गुस्सा हो गए। कैसे उनकी और धोनी की लाइफ जैसी है।

धोनी के लिए सुशांत के बयान

  1.  सुशांत ने एक इंटरव्यू में अपनी और धोनी की जिंदगी की तुलना करते हुए कहा था- 'मेरे और धोनी के जीवन में बहुत सारी समानताएं हैं। इस कारण मैं धोनी की भूमिका निभा पाया। मैं धोनी की लाइफ में खुद की जीवन यात्रा देख रहा था।'
  2. एम.एस.धोनी द अनटोल्ड स्टोरी के ट्रेलर लॉन्च के दौरान सुशांत सिंह राजपूत ने बताया था कि वह बार-बार धोनी से पूछ रहे थे कि वह इस परिस्थिति में कैसा फील कर रहे हैं। एक वक्त बाद धोनी को गुस्सा आ गया। धोनी ने कहा- तुम सवाल बहुत पूछते हो। इस पर सुशांत ने जवाब दिया कि 'फैन मुझमें आपको  ढूंढेंगे।'
  3.  महेंद्र सिंह धोनी के रिटायमेंट पर सुशांत सिंह राजपूत ने कहा था- 'उन्होंने लंबे समय तक भारत की सेवा की है, ऐसे में मेरा मानना है कि संन्यास के बारे में फैसला लेने का हक सिर्फ उन्हें ही होना चाहिए।'
  4. धोनी की कप्तानी पर सुशांत ने एक इंटरव्यू में कहा था- 'जब हम लीडरशिप क्वालिटी की एक किताब पढ़ते हैं तो सारी क्वालिटी धोनी में नजर आती हैं। जब आप किसी को एक फैन की नजर से देखेंगे तो उसका आकलन नहीं कर पाएंगे। मेरे लिए धोनी दुनिया के बेस्ट विकेटकीपर बल्लेबाज हैं।'
  5.  सुशांत सिंह राजपूत धोनी के फैन थे। उन्होंने ट्रेलर लॉन्च के दौरान कहा था-'मंजिल से अधिक यात्रा मायने रखती है। धोनी और मेरे ख्यालों में यही एक चीज सामान्य थी और मुझे यह तब महसूस हुआ, जब मैंने फिल्म की शूटिंग शुरू की।' 

सोशल मीडिया पर की संन्यास की घोषणा 
महेंद्र सिंह धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर रिटायरमेंट की घोषणा की है। धोनी ने इस वीडियो में अपने 16 साल के क्रिकेट करियर की कुछ चुनिंदा फोटोज का एक कोलाज बनाया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Thanks a lot for ur love and support throughout.from 1929 hrs consider me as Retired A post shared by M S Dhoni (@mahi7781) on

वीडियो में फोटोज के साथ बैकग्राउंड अमिताभ बच्चन - 'मैं पल दो पल का शायर हूं' बज रहा है। आपको बता दें कि ये गाना फिल्म कभी-कभी का है। इस गाने को मुकेश ने अपनी आवाज दी है। धोनी ने वीडियो के साथ लिखा- 'आपके प्यार के लिए शुक्रिया। शाम 7.29PM से मुझे रिटायर माना जाए।' 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर