MS Dhoni Retirement: जब एमएस धोनी के संन्यास के बारे में सुशांत सिंह राजपूत ने कही ये अहम बात

Sushant singh Rajput on MS Dhoni Retirement: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने एक मर्तबा एमएस धोनी के संन्यास लेने के बारे में अपनी राय का इजहार किया था।

Sushant Singh Rajput Ms Dhoni
सुशांत सिंह राजपूत और महेंद्र सिंह धोनी (फाइल फोटो)  |  तस्वीर साभार: PTI
मुख्य बातें
  • एमएस धोनी ने संन्यास का ऐलान कर दिया है
  • सुशांत ने धोनी की बायोपिक में काम किया था
  • सुशांत ने फिल्म को लेकर खूब तारीफें बटोरी थीं

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने शनिवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए रिटायरमेंट की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'आप लोगों के प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया। शाम 7 बजकर 29 मिनट से मुझे रिटायर माना जाए।' मालूम हो कि धोनी ने आखिरी बार विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल में नजर आए थे। तभी से उनके रिटायरमेंट की अटकलें लगाई जा रही थीं। धोनी के रिटायरमेंट बारे में फिल्म पर्दे पर उनका किरदार निभाने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने भी एक मर्तबा अहम बात कही थी।

ms dhoni and sushant singh rajput

इंडिया टुडे के एक कार्यक्रम में पिछले साल सुशांत सिंह राजपूत ने महेंद्र सिंह धोनी के बारे में बात करते हुए कहा था कि धोनी सही समय पर रिटायरमेंट को लेकर फैसला लेंगे। जब हम लीडरशिप क्वालिटी की एक किताब पढ़ते हैं तो सारी क्वालिटी धोनी में नजर आती हैं। उन्होंने लंबे समय तक भारत की सेवा की है, ऐसे में मेरा मानना है कि संन्यास के बारे में फैसला लेने का हक सिर्फ उन्हें ही होना चाहिए। सुशांत ने आगे कहा था कि जब आप किसी को एक फैन की नजर से देखेंगे तो उसका आकलन नहीं कर पाएंगे। मेरे लिए धोनी दुनिया के बेस्ट विकेटकीपर बल्लेबाज हैं।

Sushant Singh Rajput MS Dhoni

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत ने साल 2013 में 'काई पो चे' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। उन्होंने कई फिल्में की लेकिन उनके करियर का टर्निग प्वाइंट साल 2016 में रिलीज हुई 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' रही थी। सुशांत ने धोनी के जीवन पर बनी इस फिल्म में उनके किरदार को बखूबी निभाया था। उन्होंने धोनी के किरदार को पर्दे पर शानदार तरीके से निभाने के लिए कड़ी तैयारी की थी। उन्होंने धोनी के हाव-भाव से लेकर उनके चलने और खेलने के अंदाज को सीखा था। पर्दे पर धोनी की भूमिका को सफलतापूर्वक निभाने के लिए सुशांत की काफी तारीफ हुई थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर