Neha Kakkar Wedding Video: शादी के बाद घर में चलेगी नेहा कक्कड़ की सत्ता, इस गेम में पति रोहनप्रीत को हराया

Neha Kakkar RohanPreet Singh Wedding Video: नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत की शादी का कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। दोनों का मिल्क गेम खेलते हुए वीडियो सामने आया है।

Neha Kakkar, Rohan Preet Singh
Neha Kakkar, Rohan Preet Singh 
मुख्य बातें
  • नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह शादी के बंधन में बंध गए हैं।
  • नेहा और रोहन की शादी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।
  • नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह मिल्क गेम खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

मुंबई. नेहा कक्कड़ शादी के कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ताजा वीडियो में नेहा और रोहनप्रीत मिल्क गेम खेल रहे हैं। इस गेम में नेहा कक्कड़ की जीत होती है।
 
नेहा और रोहनप्रीत के एक फैन क्लब ने इस वीडियो को शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक थाल में दूध और गुलाब की पंखुड़ियां हैं, जिसके अंदर अंगूठी डाली हुई है। नेहा और रोहनप्रीत दोनों कड़ी मशक्कत कर रहे हैं। आखिर में नेहा को ये अंगूठी मिल जाती है। 

आपको बता दें कि मिल्क गेम के दौरान एक रिंग को दूध के अंदर डाला जाता है। दूल्हा और दूल्हन को इस दूध में से वह अंगूठी ढूंढनी होती हैं। दोनों में से जो भी इस रिंग को पहले ढूंढता है कहा जाता कि घर में उसी की सत्ता चलती है।  इस रस्म में काफी हंसी ठिठोली होती है। 

शेयर किया वेडिंग लुक 
नेहा कक्कड़ ने शादी के बाद पहली बार अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर दुल्हन के जोड़े में फोटो शेयर किया है। नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल रंग का लहंगा पहना है। नेहा कक्कड़ के लाल लहंगे पर सिल्वर एम्बॉयडरी है। 

नेहा कक्कड़ ने हैवी नैकलेस, झुमके, बड़ी सी नथ और चूड़ियों के साथ कलीरे पहनकर अपना दुल्हन लुक पूरा किया। नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने अपनी शादी में फाल्गुनी शाने पीकॉक इंडिया डिजाइनर को चुना है।

आनंद कारज से हुई शादी 
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत ने आनंद कारज रस्म से शादी की है। नेहा ने दुल्हन बनने के लिए क्रीम रंग का हैवी लहंगे चुना है। साथ ही रोहनप्रीत सिंह ने दुल्हा लुक के लिए क्रीम कलर की शेरवानी पहनी है। 

 नेहा कक्कड़ ने हैवी नेकलेस, झुमके, मांगटीका, झुमके और हाथों में मैचिंग चूड़ियां पहनी हैं। नेहा दुल्हन लुक में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। आपको बता दें कि रोहनप्रीत सिंह नेहा कक्कड़ से छह साल छोटे हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर