[VIDEO] Nora Fatehi और Urvashi Rautela के लटकों-झटकों से नहीं हटेगी नजर! यूं जीती फिल्मफेयर की महफिल

हाल ही में आयोजित किए गए 66वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स से नोरा फतेही और उर्वशी रौतेला के डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। दोनों एक्ट्रेस एंकर मनीष पॉल के साथ शानदार डांस करती दिख रही हैं।

Nora Fatehi and Urvashi Rautela
नोरा फतेही और उर्वशी रौतेला  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में उर्वशी रौतेला और नोरा फतेही ने मचाई धूम
  • सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे दोनों एक्ट्रेस के वीडियो
  • जान्हवी कपूर की रूही फिल्म के गाने 'नदियों पार' पर लगाए ठुमके

मुंबई: नोरा फतेही और उर्वशी रौतेला के डांस वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। दरअसल, यह वीडियो 66वें विमल इलायची फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2021 का हिस्सा हैं जिसमें एंकर मनीष पॉल, जान्हवी कपूर की फिल्म रूही गाने 'नदियों पार' पर उर्वशी और नोरा को डांस करने के लिए कहते हैं। इस वीडियो में दोनों की एक्ट्रेस का अंदाज देखने लायक है। उर्वशी रौतेला और नोरा से फिल्मफेयर ब्लैक लेडी के अंदाज में भी मनीष पॉल ने डांस स्टेप्स करवाए और इस दौरान मौके पर मौजूद दर्शकों की नजरें दोनों अभिनेत्रियों से नहीं हट रही थीं। कुछ ऐसा ही सोशल मीडिया पर भी देखने को मिल रहा है।

नोरा फतेही का डांस वीडियो फैंस को खूब लुभा रहा है। हालिया क्लिप में वह मनीष पॉल के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। साथ ही अपने चिर परिचित अंदाज दिखाते हुए बेली डांस स्टाइल और कमर हिलाने वाले मूव्स कर रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Filmfare (@filmfare)

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला उन एक्ट्रेस में से एक हैं, जिनका एटीट्यूड-स्टाइल और कॉन्फिडेंस सब कुछ बहुत कमाल का है। रेडी रेड कार्पेट्स लुक्स से लेकर फैशन से जुड़े फोटोशूट तक, उर्वशी हमेशा ही क्लासी और ट्रेंडी नजर आती हैं और साथ ही सिंपल, एलिगेंट और ग्रेसफुल आउटफिट्स में भी उनका लुक देखने लायक होता है। हालिया अवॉर्ड शो के दौरान रेड ड्रेस में उनके लुक के साथ लटके झटके भी फैंस को खूब प्रभावित कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Filmfare (@filmfare)

फिल्‍मफेयर अवॉर्ड्स का आज यानी रविवार को टेलिविजन पर प्रसारण किया जा रहा है। इसके साथ ही फिल्मफेयर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सेलिब्रटीज के परफॉर्मेंस के वीडियोज शेयर किए हैं।

फिल्म फेयर में स्टेज पर भी नोरा फतेही के अलावा, सनी लियोनी, सारा अली खान, रितिक रोशन, आयुष्मान खुराना, राजकुमार राव सहित तमाम सिलेब्स अपनी शानदार परफॉर्मेंस दिए हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर