घर पर बेटे संग ऐसे वर्कआउट करती हैं श्वेता तिवारी, बेटी पलक तिवारी ने शेयर किया वीडियो

Shweta Tiwari Workout: एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी ने हाल ही में बताया कि वो घर में कैसे वर्कआउट करती हैं। यह वीडियो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।

Palak Tiwari with Brother Reyansh
Palak Tiwari with Brother Reyansh 
मुख्य बातें
  • श्वेता तिवारी ने शेयर की बेटी पलक तिवारी की वीडियो
  • वीडियो में पलक ने बताया रोज कैसे वर्कआउट करती हैं श्वेता तिवारी
  • मालूम हो कि कोरोना वायरस के चलते श्वेता तिवारी भी फैमिली संग इन दिनों घर पर ही हैं

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते मशहूर टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी भी इन दिनों घर पर ही हैं और अपने बच्चों के साथ समय बिता रही हैं। लेकिन वो सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी हुईं हैं। वो लगातार सोशल मीडिया पर खुद से जुड़े पोस्ट करती रहती हैं। 

हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं जिनमें वो अपने बेटे रेयांश के बाल काटती नजर आ रहीं थीं। इसके बाद उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी का एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वो बता रही हैं कि उनकी मम्मी यानी श्वेता तिवारी घर पर अपर बॉडी वर्कआउट कैसे करती हैं। वीडियो में पलक अपने रेयांश के साथ नजर आ रही हैं और कहती हैं कि क्या घर पर रहकर आपका वजन बढ़ रहा है क्योंकि आपके पास वजन (Weights) नहीं है?

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shweta Tiwari (@shweta.tiwari) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shweta Tiwari (@shweta.tiwari) on

तो ये वर्कआउट करने के लिए आपको एक बच्चे की जरूरत है, जिसका थोड़ा सा पेट निकला हो। इसके बाद वो अपने भाई को गोद में उठाकर कई एक्सरसाइज करती हैं। इसके बाद वो अपने भाई से पूछती हैं कि क्या उन्हें मजा आया? तो वो हां कहते हैं। इस वीडियो को शेयर कर श्वेता ने लिखा, 'रोज मेरे अपर बॉडी वर्कआउट का क्विक डेमो।' पलक और रेयांश का यह वीडियो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shweta Tiwari (@shweta.tiwari) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shweta Tiwari (@shweta.tiwari) on

बता दें कि इससे पहले श्वेता ने रेयांश के बाल काटते हुए फोटोज शेयर की थीं और लिखा, 'जब तक आप नाई नहीं बन सकते तब तक खुद की तरह रहें।' वहीं श्वेता घर पर रहकर किताबें पढ़ रही हैं। उन्होंने जनता कर्फ्यू से पहले पलक के साथ वीडियो शेयर कर इसका समर्थन किया था और जनता से भी यह अपील की थी कि वो अपने घरों में रहें और जनता कर्फ्यू का समर्थन करें ताकि हम जल्द से जल्द कोरोना वायरस जैसी खतरनाक बीमारी से मुक्त हो सकें। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर