परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधु की अनटाइटल्ड फिल्म का पोस्टर आउट, देश भक्ति के रंग में डूबे दिखे सितारें

Parineeti Chopra announced new project : परिणीति चोपड़ा ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट का पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में परिणीत और हार्डी संधु नजर आ रहे हैं।

parineeti chopra and hardy sandhu
parineeti chopra and hardy sandhu  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधु की फिल्म का पोस्टर आउट
  • एक्ट्रेस ने शेयर किया फिल्म का पोस्टर
  • अनटाइटल्ड पोस्टर को फैंस का मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स

Parineeti Chopra announced new project : बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा मोस्ट टैलेंटेड और वर्स्टाइल एक्ट्रेसेस में से एक हैं। एक्ट्रेस ने रणवीर सिंह संग लेडीज वर्सेस रिकी बहल से बॉलीवुड में एंट्री की थी। एक्ट्रेल ने इश्कबाज, शुद्ध देसी रोमांस, हंसी तो फसी, जबरिया जोड़ी, संदीप और पिंकी फरार, द गर्ल ऑन द ट्रेन, मेरी प्यारी बिंदू जैसी कई फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस जल्द सिंगर एक्टर हार्डी संधु संग नजर आएंगी। एक्ट्रेस ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट का पोस्टर शेयर किया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर लेटेस्ट पोस्टर शेयर किया है। एक्टर ने इस फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए Coming Soon लिखा है। 

फोटो के बैकग्राउंड में तिरंगा नजर आ रहा है। एक्ट्रेस के चेहरे पर कई चोट के निशान नजर आ रहे हैं। हालांकि अभी तक इस अनटाइटल्ड  फिल्म को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है। फैंस परिणीति और हार्डी संधु की अनटाइटल्ड फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड है। पोस्टर को देखकर लगता है कि परिणीति और हार्डी का अपकमिंग प्रोजेक्ट देश भक्ति से जुड़ा हुआ है। परिणीति और हार्डी की जोड़ी पहली बार साथ में नजर आएगी। 

परिणीति ने शेयर किया नया पोस्टर

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by (@parineetichopra)

ये भी पढ़ें- Koffee With Karan 7: सोनम कपूर की वजह से स्कूल में अर्जुन कपूर ने खाई है मार, एक्टर बोले- स्कूल से होना पड़ा था सस्पेंड

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करे तो परिणीति चोपड़ा साइना में नजर आई थीं। इसका निर्देशन अमोल गुप्ते ने किया है और इसका निर्देशन टी- सीरिज ने किया है। ये फिल्म बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल के जीवन पर बनी आधारित थी। एक्ट्रेस जल्द सूरज बड़जात्या की फिल्म ऊंचाइयां में नजर आएंगी। फिल्म में आमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, बोमन ईरानी जैसे दिग्गज कलाकार नजर आने वाले हैं। हार्डी संधु रणवीर सिंह की फिल्म 83 में नजर आए थे। पंजाबी सिंगर ने 83 से बॉलीवुड में डेब्यू किया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर