Priyanka Chopra-Nick Jonas ने बढ़ाया भारत की मदद के लिए हाथ, दान के लिए जमा किए 4 करोड़ रुपए

Priyanka Chopra 4 crore Donation Fund: कोरोना महामारी की इस घड़ी में मनोरंजन जगत के सितारे आगे आकर मदद कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भी भारत की मदद के लिए आगे आए हैं।

Priyanka Chopra and Nick Jonas Rs 4 crore Fund to help India in COVID-19 Time
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस। 
मुख्य बातें
  • प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भी भारत की मदद के लिए आगे आए हैं।
  • दोनों ने प्रियंका चोपड़ा जोनस फाउंडेशन के तहत फंड इक्ट्ठा किया है।
  • प्रियंका ने अपने फैन्स से COVID-19 महामारी में योगदान देने का अनुरोध किया है।

देश में कोरोना वायरस के केस लगातार बढ़ रहे हैं। स्थितियां बिगड़ती जा रही हैं। पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर का सामना कर रहा है। आए दिन अस्पतालों से वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर और दवाओं की कमी की खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि मुसीबत की इस घड़ी में मनोरंजन जगत के सितारे आगे आकर मदद कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भी भारत की मदद के लिए आगे आए हैं। दोनों ने प्रियंका चोपड़ा जोनस फाउंडेशन के तहत फंड इक्ट्ठा किया है।

अपने लेटेस्ट पोस्ट में, प्रियंका चोपड़ा जोनस और उनके पति निक जोनस ने अपने फैन्स से COVID-19 महामारी में योगदान देने का अनुरोध किया था। दोनों के सभी फॉलोवर्स के आपसी सहयोग से कपल ने अब तक लगभग 3,84,40,757 रुपये (3.84 करोड़ रुपये) का फंड जमा कर लिया है। दान के लिए लक्ष्य राशि 7,40,95,503 करोड़ रुपये है। अब तक 9078 लोगों ने डोनेशन के लिए समर्थन या दान दिया।

एक नोट शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, 'इंडिया के लिए एक साथ…। आपके समर्थन और दान के लिए आप सभी का धन्यवाद। भारत में कोविड 19 के खिलाफ चल रही लड़ाई में आपका योगदान एक बहुमूल्य भूमिया निभाने वाला है। अभी बहुत कुछ करना बाकी है और हमें उम्मीद है कि हमने जो गति बनाई है, वह जारी रहेगी।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@priyankachopra)

प्रियंका ने बताया कि वह और निक पहले से ही अपना योगदान दे चुके हैं। 'प्लीज सभी डोनेट करें। निक और मैंने ही दान कर दिया है और योगदान देना जारी रहेगा। हम सभी ने देखा है कि यह वायरस कितना दूर तक फैल सकता है। हमारे बीच महासागर से कोई फर्क नहीं पड़ता है। जब तक कोई एक भी पीड़ित है कोई सुरक्षित नहीं है। इतने सारे लोगों को इतने सारे तरीकों से मदद करने के लिए कदम बढ़ाते देखना बहुत दिलचस्प है। हमें इस वायरस को हराने की जरूरत है, और ऐसा करने के लिए हम सभी को साथ आने की आवश्यकता है।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर