जब शाहरुख खान से जुड़ा था प्र‍ियंका चोपड़ा का नाम, गौरी खान समेत कई स‍ितारों से हो गई थी नाराजगी

Priyanka Chopra Gauri Khan: प्रियंका चोपड़ा आज यानी 18 जुलाई को अपना बर्थडे मना रही हैं। प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान का अफेयर काफी सुर्खियों में रहा था। इस कारण गौरी खान भी काफी नाराज हो गईं थीं।

Gauri Khan, Priyanka Chopra, Shah rukh Khan
Gauri Khan, Priyanka Chopra, Shah rukh Khan 
मुख्य बातें
  • प्रियंका चोपड़ा 18 जुलाई को अपना बर्थडे मना रही हैं।
  • प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान के अफेयर ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।
  • प्रियंका कभी गौरी खान की भी काफी अच्छी दोस्त हुआ करती थीं।

मुंबई. देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा आज यानी 18 जुलाई को अपना बर्थडे मना रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने महज 18 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर लिया था। प्रियंका का नाम विवादों में भी रहा है। शाहरुख खान के साथ उनके अफेयर ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। यही नहीं, इस कारण गौरी अपने पति से काफी नाराज भी हुईं थीं। 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक उस वक्त गौरी, सुजैन, महीप कपूर, भावना पांडे और मेहर जेसिया का गर्ल गैंग था। गौरी ने अपने इस गर्ल गैंग में प्रियांका चोपड़ा को भी शामिल किया था। इसके बाद गौरी और प्रियंका की दोस्ती बेहद गहरी हो गई थी।  

रिपोर्ट्स के मुताबिक गौरी प्रियंका को अपनी फैमिली के सदस्य की तरह ही बर्ताव करती थीं। हालांकि, डॉन फिल्म की शूटिंग के दौरान शाहरुख खान के साथ अफेयर के खबरों ने दोनों के रिश्तों में खटास आ गई थीं। 

नहीं बुलाया क्रिसमस पार्टी में
टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक गौरी ने सबसे पहले प्रियंका चोपड़ा को अपनी क्रिसमस पार्टी में नहीं बुलाया। हालांकि, प्रियंका की तरफ से सफाई आई थी कि प्रियंका वह वक्त अपनी फैमिली के साथ वक्त बिताना चाहती थीं। 

गौरी खान की करीबी दोस्त सुजैन खान ने इसके बाद फिल्म अग्निपथ की सक्सेस पार्टी रखी थी। फिल्म की लीड एक्ट्रेस होने के बावजूद प्रियंका को नहीं बुलाया गया था। इस पार्टी में कंगना रनौत, विवेक ओबरॉय जैसे सेलेब्स शामिल हुए जो फिल्म में नहीं थे।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Prepping for brunch the only way I know how… with @bonvivspikedseltzer. A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

गौरी खान ने दी थी चेतावनी 
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक गौरी खान ने अपने पति शाहरुख खान को चेतावनी दे दी थी कि वह भविष्य में प्रियंका चोपड़ा के साथ काम नहीं करेंगे। इसके अलावा सोशल इवेंट में भी प्रियंका से दूरी बनाएंगे। 

शाहरुख खान के अलावा प्रियंका का नाम शाहिद कपूर, अक्षय कुमार, हरमन बावेजा से भी जुड़ चुका है। साल 2018 में प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से शादी की थी। प्रियंका फिलहाल अमेरिका में पति निक जोनस के साथ हैं।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर