George Floyd की मौत पर Nick Jonas ने जताया दुख, सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुईं Priyanka Chopra

Priyanka Chopra Trolled: अमेरिका में जॉर्ज फ्लॉयड की मौत पर निक निक जोनस ने ट्वीट किया जिसके बाद उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ट्रोल हो गईं।

Nick Jonas with wife Priyanka Chopra
Nick Jonas with wife Priyanka Chopra  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • जॉर्ज फ्लॉयड की मौत पर निक जोनस ने किया ट्वीट
  • निक के ट्वीट पर ट्रोल हुईं प्रियंका चोपड़ा
  • सोशल मीडिया पर लोगों ने पूछे ये सवाल

मेरिका में अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी जिसके बाद से यहां देश के कई शहरों में आंदोलन चल रहा है। जॉर्ज को न्याय दिलवाने के लिए लोग सड़कों पर उतर आए तो वहीं सोशल मीडिया पर भी रंगभेद के खिलाफ मुहिम चलाई जा रही है। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति और अमेरिकी पॉप सिंगर निक जोनस ने भी ट्वीट किया, जिससे प्रियंका सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गईं।

निक जोनस ने किया था ये ट्वीट

निक ने रंगभेद के खिलाफ ट्वीट किया था और लिखा था, 'प्री (प्रियंका चोपड़ा) और मेरा दिल भारी हैं.. इस देश में और दुनियाभर में असमानताओं की वास्तविकता, नजर आ रही है। नस्लवाद, कट्टरता और बहिष्कार बहुत लंबे से चला आ रहा है और इसपर चुप रहना न केवल इसे मजबूत करता है बल्कि इसे जारी रखने की इजाजत भी देता है।' इसके बाद निक ने ट्वीट किया, 'अब कार्रवाई करने का समय ​​है। अब यह कहना काफी नहीं है कि 'मैं नस्लवादी नहीं हूं'। अब हम सबको नस्लवाद विरोधी होने के लिए काम करना चाहिए और ब्लैक कम्युनिटी के साथ खड़े होना चाहिए। इसके साथ उन्होंने  #BlackLivesMatter, #JusticeForGeorgeFloyd जैसे हैशटैग का इस्तेमाल किया। 

प्रियंका चोपड़ा हुईं ट्रोल

निक ने जैसे ही ट्वीट किया लोगों ने उनकी पत्नी प्रियंका चोपड़ा को ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोगों ने ट्वीट कर लिखा कि खुद प्रियंका चोपड़ा ने भारत में त्वचा गोरी (Skin Whitening Cream) करने वाली क्रीम को प्रमोट किया था। एक यूजर ने निक के ट्वीट पर लिखा, 'क्या स्किन वाइटनिंग क्रीम को प्रमोट करने से पहले भी प्रियंका का दिल भारी हुआ था? क्या उस समय उनका दिल भारी हुआ था जब उन्होंने अपने ही देश में मुस्लिमों की लिंचिंग होते देखी थी और कुछ नहीं कहा था? वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि भारत में खुद प्रियंका स्किन वाइटनिंग क्रीम का चेहरा थीं। प्रियंका इस समस्या का हिस्सा हैं।

ये है जॉर्ज फ्लॉयड का पूरा मामला

मालूम हो कि अमेरिका में पुलिस अधिकारी डेरेक कौविन ने आठ मिनट से अधिक समय तक घुटने से अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की गर्दन को दबाकर रखा था, जिससे उनकी मौत हो गई थी। इसका वीडियो भी सामने आया था जिसमें फ्लॉयड बार- बार यह कहते दिख रहे थे कि वो सांस नहीं ले पा रहे हैं, इसके बावजूद डेरेक कौविन ने जॉर्ज की गर्दन से घुटना नहीं हटाया। बता दें कि फ्लॉयड को एक दुकान में नकली बिल का इस्तेमाल करने के संदेह में गिरफ्तार किया गया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर