Priyanka Chopra को नहीं थीं मिस इंडिया जीतने की उम्मीद, वापस जाकर देने थे बोर्ड एग्जाम

Priyanka Chopra on 20 years: प्रियंका चोपड़ा फिल्म इंडस्ट्री में अपने 20 साल पूरे कर लेंगी। 20 साल पूरे होने पर प्रियंका ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने मिस इंडिया खिताब की कहानी बताई।

Priyanka Chopra
Priyanka Chopra 
मुख्य बातें
  • प्रियंका चोपड़ा फिल्म इंडस्ट्री में 20 साल पूरे कर लिए हैं।
  • 20 साल पूरे होने के मौके पर प्रियंका सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो शेयर कर रही हैं।
  • प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि उन्हें मिस इंडिया 2000 जीतने की भी उम्मीद नहीं थी।

मुंबई. प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया किया था। उस वक्त प्रियंका की उम्र महज 18 साल थी। अपने खिताब की 20वीं एनिवर्सरी के मौके पर प्रियंका ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने बताया कि उन्हें मिस इंडिया जीतने की भी उम्मीद नहीं थी।

प्रियंका चोपड़ा ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड किया है। इसमें वह कह रही हैं- 'मैं फेमिना मिस इंडिया 2000 की अपनी फुटेज देख रही थीं। यहां से ही मेरा सफर शुरू हुआ था। ये काफी अच्छा एक्सपीरियंस है।' 

प्रियंका कहती हैं- 'मुझे जीतने की उम्मीद नहीं थीं। न ही मैं जीतने वाली थीं। मेरी ट्रेन की बुकिंग हो चुकी थी। मैं उस दिन वापस जाकर अपने बोर्ड के एग्जाम देने वालीं थीं। आखिर में मेरे सिर पर ताज था।' 

ऐसे मनाएंगी 20 साल का जश्न 
प्रियंका चोपड़ा फिल्म इंडस्ट्री में 20 साल पूरा होने का जश्न मनाएंगी। प्रियंका ने सोशल मीडिया  ने अपने वीडियो में कहा, 'यह समय है जश्न मनाने का...  2020 एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में मेरे 20 साल पूरे! आप सभी इस यात्रा में मेरे साथ रहे हैं! 

प्रियंका आगे लिखती हैं- 'मैं 2020 में 20 सबसे यादगार पलों को याद करते हुए इसका जश्न मनाना चाहती हूं और आप भी इसमें शामिल हो सकते हैं।' प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। इसी साल उन्होंने फिल्मों में भी डेब्यू किया था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Zoom meeting lewk! A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

बर्थडे पर याद आए थे पुराने दिन 
प्रियंका चोपड़ा ने 18 जुलाई को अपना बर्थडे मनाया था। बर्थडे पर उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद किया। पिंकविला से बातचीत में प्रियंका ने बताया था कि वह एक वक्त नस्लभेद से परेशान होकर अमेरिका छोड़ना चाहती थीं। 

प्रियंका ने बातचीत में कहा- 'उस वक्त मैं  एक टीएनएजर थीं। मेरे अंदर इस कारण से काफी असुरक्षा की भावना थी। अब जब मैं वापस लौटी तो मैं अपने पैरों पर खड़ी थीं। इस देश ने 30 साल से ज्यादा की उम्र में मुझे इज्जत, मेरा परिवार, मेरा घर, मेरा पति दिया है।' 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर