Rahul Roy Birthday: शाहरुख खान के क्लासमेट थे राहुल रॉय, कभी मां के साथ अफेयर की उड़ी थी अफवाह

Rahul Roy Birthday: साल 1990 में रिलीज हुई फिल्म आशिकी के एक्टर राहुल रॉय का आज बर्थडे है। एक ही फिल्म से रातों-रात स्टार बने राहुल रॉय की लाइफ विवादों से भरी रही थी। जानिए राहुल की लाइफ के Facts...

Rahul Roy
Rahul Roy 
मुख्य बातें
  • आशिकी फिल्म के एक्टर राहुल रॉय 9 फरवरी को 52वां बर्थडे मना रहे हैं।
  • राहुल रॉय शाहरुख खान के क्लासमेट रह चुके हैं।
  • राहुल रॉय बिग बॉस के पहले सीजन के विनर थे।

मुंबई. साल 1990 में आई फिल्म आशिकी के एक्टर राहुल रॉय 9 फरवरी को 52वां बर्थडे मना रहे हैं। महेश भट्ट की फिल्म आशिकी ने राहुल रॉय को रातों-रात स्टार बना दिया था। इस फिल्म के बाद उन्होंने 11 दिन में 47 फिल्में साइन कर ली थी।  हालांकि, कुछ फिल्मों के बाद राहुल रॉय फिल्म इंडस्ट्री से दूर चले गए थे। 

राहुल रॉय ने दिल्ली के कोलंबस स्कूल से पढ़ाई की है। दैनिक भास्कर अखबार से बातचीत में राहुल रॉय ने बताया था कि वह शाहरुख खान के क्लासमेट थे। राहुल रॉय ने कपिल शर्मा के शो में बताया कि शाहरुख खान की फिल्म डर भी पहले उन्हें ऑफर की गई थी। 

राहुल रॉय ने इस इंटरव्यू में बताया था कि एक बार उनकी और उनकी मम्मी के अफेयर की खबर अखबार में छप गई थी। दरअसल वह एक पार्टी में अपनी मम्मी के साथ गए थे। राहुल ने कहा- इस पार्टी में मैंने उनके साथ डांस कर रहा था। अगले दिन अखबार में खबर छप गई कि राहुल का उम्रदराज महिला से अफेयर है। 
 

तीन बार हो चुका है हमला
राहुल रॉय अपने अफेयर के कारण काफी चर्चा में रहे थे। राहुल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि अफेयर के कारण उन पर तीन बार अटैक भी हो चुका है। एक एक्ट्रेस से लिंक अप की खबर के बाद उनकी कार का एक्सीडेंट कराया जा चुका है। इसके अलावा उन्हें जान से मारने की धमकी मिलती थी।

राहुल का नाम महेश भट्ट की बेटी पूजा भट्ट के साथ जुड़ा था। दरअसल आशिकी के बाद महेश भट्ट ने उन्हें अपनी बेटी पूजा भट्ट के अपोजिट फिल्म फिर तेरी कहानी याद आई और जुनून में कास्ट किया था। राहुल और पूजा की करीबी सुर्खियां बटोरी थी। हालांकि, दोनों ने साफ इंकार किया। 

इस मॉडल से की थी शादी 
पूजा भट्ट के अलावा राहुल मनीषा कोइराला को भी डेट कर चुके हैं। हालांकि, कुछ वक्त बाद दोनों अलग हो गए। राहुल ने मॉडल पद्मलक्ष्मी से शादी की। साल 2014 में ये शादी टूट गई थी। राहुल रॉय बिग बॉस के पहले सीजन के विनर हैं। उन्होंने साल 2006 में ये खिताब जीता था। 

राहुल 86 दिन तक घर में रहे थे। इस सीजन को अरशद वारसी ने होस्ट किया था। इस सीजन में राखी सावंत, रवि किशन, कश्मीरा शाह, दीपक तिजोरी जैसे सेलेब्स भी कंटेस्टेंट थे। राहुल रॉय साल 2017 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर