बोल्ड फोटोशूट पर बोलीं राइमा सेन- 'मैं नहीं हूं शर्मिली, घर की छत पर खिंचवाई थी फोटो'

रिया सेन की बहन और एक्ट्रेस राइमा सेन का बोल्ड फोटोशूट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। राइमा ने अब बताया कि ये फोटोशूट कहां पर और कैसे शूट किया गया था।

Raima Sen
Raima Sen 
मुख्य बातें
  • राइमा सेन का बोल्ड फोटोशूट वायरल हो रहा है।
  • राइमा सेन ने बताया कि ये फोटोशूट उन्होंने अपने घर की छत पर शूट किया है। 
  • राइमा सेन ने कहा कि वह बिल्कुल भी शर्मिला नहीं है।

मुंबई. रिया सेन की बड़ी बहन और बॉलीवुड एक्ट्रेस राइमा सेन ने टॉपलेस फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की है। राइमा सेन ने अब बताया कि ये फोटोशूट उन्होंने अपने घर की छत पर शूट किया है। 

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में राइमा सेन ने कहा, 'मैं वास्तव में उन तस्वीरों को शूट करने में बहुत सहज थी। वो तस्वीरें बोल्ड नहीं थी। बता दूं कि मैं एक शर्मीली व्यक्ति नहीं हूं।

राइमा के मुताबिक, लॉकडाउन 16 मई को शुरू हुआ, हमने शूट 15 तारीख को मेरे टेरेस पर किया था। कमम ऑन, वे बोल्ड नहीं थे। मैं जिस भी तरह का काम कर रही हूं उससे खुश हूं।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Raima Sen (@raimasen)

वेब सीरीज में किया काम 
राइमा सेन ने बॉलीवुड और बंगाली फिल्मों में काम किया है। हालांकि, बॉलीवुड में उनका करियर ज्यादा नहीं चला। पिछले कई वक्त से वह हिंदी और बंगाली वेब सीरीज में नजर आ रही हैं। 

राइमा जी 5 के लिए उन्होंने सीरीज ‘परछाई’, ‘लव बाइट्स’, ‘ब्लैक विडोज’ और ‘फॉरबिडन लव’ में काम किया है। हाल ही में वह अमेजन प्राइम की वेब सीरीज ‘लास्ट ऑवर’ में संजय कपूर में नजर आई थीं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Raima Sen (@raimasen)

इस फिल्म में आएंगी नजर
वर्कफ्रंट की  बात करें  तो राइमा सेन 'आल‍िया बसु गायब है' में नजर आने वाली है। इसमें उन्होंने आल‍िया का किरदार निभाया है. फिल्म में राइमा के अलावा विनय पाठक, सलीम दीवान  मुख्य भूमिका में हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Raima Sen (@raimasen)

पर्सनल लाइफ की बात करें तो राइमा सेन एक्ट्रेस मुनमुन सेन की बड़ी बेटी हैं। मुनमुन सेन 25 साल की थीं जब राइमा का जन्म हुआ। राइमा की बहन रिया सेन भी बॉलीवुड में एक्ट्रेस रह चुकी हैं।


 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर