women's day : सनी लियोनी से लेकर मल्लिका शेरावत तक, इन एक्ट्रेसेस ने शादी के बाद शुरू किया अपना फिल्मी करियर

women's day 2020: बॉलीवुड में अक्सर ऐसा कहा जाता है कि शादी के बाद एक्ट्रेसेस का करियर खत्म हो जाता है। लेकिन इन एक्ट्रेसेस ने अपना फिल्मी करियर ही शादी के बाद शुरू किया।

bollywood actress
bollywood actress 
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड की इन एक्ट्रेसेस ने शादी के बाद शुरू किया करियर।
  • इस लिस्ट में सनी लियोनी से लेकर मल्लिका शेरावत जैसे कई एक्ट्रेसेस शामिल हैं।
  • इन एक्ट्रेसेस ने शानदार एक्टिंग से लोगों के दिल में खास जगह बनाई है।

बॉलीवुड में महिलाओं की तुलना पुरुषों का दबदबा अधिक देखने को मिलता है। ऐसा कहा जाता है कि शादी के बाद एक्ट्रेसेस का करियर खत्म हो जाता है। लेकिन बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने अपना करियर शादी के बाद शुरू किया। बता दें कि 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर आज हम आपको बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस के बारे में बताएंगे, जिन्होंने शादी के बाद अपना करियर शुरू किया। 

सनी लियोनी
बॉलीवुड की इन एक्ट्रेसेस ने शानदार एक्टिंग के दम लोगों के दिल में खास जगह बनाई। इस लिस्ट में कई एक्ट्रेसेस शामिल हैं, जो आज बॉलीवुड पर राज कर रहीं हैं। अगर बात करें सनी लियोनी की तो एक्ट्रेस फिल्म जिस्म 2 से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इससे पहले वो साल 2011 में डेनियल वेबर से शादी रचाई थी। दोनों पहले एडल्ट फिल्मों से जुड़े हुए थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on

चित्रांगदा सिंह
साल 2003 में फिल्म हजारों ख्वाहिशें ऐसी से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली चित्रांगदा सिंह पहले से शादी-शुदा थी। उन्होंने साल 2001 में गोल्फर ज्योति सिंह रंधावा से शादी की थी। शादी के बाद उन्होंने कई हिट फिल्में दीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by @chitrangda on

मल्लिका शेरावत
बॉलीवुड में अपनी हॉटनेस से चर्चा में छा जाने वाली एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत इस वक्त पर्दे से दूर हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस ने अपना करियर शादी के बाद शुरू किया था। फिल्म जीना सिर्फ मेरे लिए से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली मल्लिका ने एयरफोर्स पायलेट कैप्टन करन सिंह गिल से शादी की थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Mallika Sherawat (@mallikasherawat) on

डिम्पल कपाड़िया
80 के दशक में कई हिट फिल्म देने वाली डिम्पल कपाड़िया का भी नाम इस लिस्ट में आता है। उन्होंने 16 साल की उम्र में बॉलीवुड में डेब्यू किया था, लेकिन रिलीज से पहले ही एक्ट्रेस सुपर स्टार राजेश खन्ना से शादी कर चुकी थीं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by كلاسيك بوليوود بالعربي (@classic_bollywood) on

 

अदिति राव हैदरी
अदिति राव हैदरी ज्यादातर फिल्मों में सपोर्टिंग रोल में काम किया है। लेकिन उनकी एक्टिंग और खूबसूरती को लोगों ने खूब पसंद किया। बता दें कि बाकी एक्ट्रेसेस की तरह अदिति ने भी शादी के बाद अपना करियर शुरू किया था। उन्होंने 2009 में बॉलीवुड और टीवी एक्टर सत्यदीप मिश्रा से शादी की थी। 4 साल बाद दोनों का तलाक हो गया था। अदिति ने साल 2006 में मलयालम फिल्म 'प्रजापति' से एक्टिंग डेब्यू किया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Aditi Rao Hydari (@aditiraohydari) on

मुनमुन सेन
रिया सेन और राइमा सेन की मां मुनमुन सेन ने बंगाली फिल्मों से डेब्यू किया था। लेकिन फिल्मों में आने से पहले ही उन्होंने शादी कर ली थी। उन्होंने फिल्म अंदर बाहर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में वो जैकी श्रॉफ के अपोजिट नजर आईं थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर