आलिया भट्ट- रणबीर कपूर की शादी की तैयारियां शुरू, इतना खूबसूरत सजाया गया कपल का घर

Ranbir Kapoor And Alia Bhatt Wedding: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस स्टार कपल के नए घर की तस्वीरें भी सामने आई हैं जिसे खूबसूरत सजाया गया है।

Alia Bhatt with Ranbir Kapoor
Alia Bhatt with Ranbir Kapoor 
मुख्य बातें
  • रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द शादी करने वाले हैं।
  • दोनों की शादी की तैयारियां जोरों से चल रही हैं।
  • आलिया- रणबीर के नए घर को खूबसूरत सजाया गया है।

Ranbir Kapoor Alia Bhatt Wedding: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं जो अब अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने जा रहे हैं। पिछले कुछ साल से एक दूसरे को डेट करने के बाद अब दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं जिसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। अब रणबीर के घर कृष्णा राज बंगले की तस्वीरें सामने आई हैं जिसे खूबसूरत सजाया गया है। 

घर की तस्वीरें आईं सामने

रणबीर कपूर के बंगले का ये मल्टी फ्लोर बंगला अभी अंडर कंस्ट्रक्शन है और खबरें हैं कि ये स्टार कपल शादी के बाद यहां शिफ्ट हो जाएगा। उनके इस घर को पिंक, पर्पल और गोल्डन लाइट्स से खूबसूरत सजाया गया है। फैंस बेसब्री से दोनों की शादी का इंतजार कर रहे हैं हालांकि अब तक वेडिंग डेट को लेकर कुछ कंफर्म नहीं है। 

ये भी पढ़ें: रणबीर- आलिया की शादी में सिर्फ 28 मेहमानों को मिला इनविटेशन, एक्ट्रेस के भाई ने किया खुलासा

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ETimes (@etimes)
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ETimes (@etimes)

सब्यसाची के आउटफिट्स भी पहुंचे!

मालूम हो कि इससे पहले रणबीर के घर के बाहर कार स्पॉट की गई थी जिसमें सब्यसाची के आउटफिट्स थे, माना जा रहा है कि वो होने वाले दूल्हा- दुल्हन की ड्रेसेस थीं। इसके अलावा रणबीर के वास्तु हाउस पर डेकोरेशन के लिए सामान पहुंचा था। 

शादी में बुलाए गए केवल 28 मेहमान?

बता दें कि दोनों की शादी को लेकर लगातार नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं। आलिया के सौतेले भाई राहुल भट्ट ने हाल ही में उनकी शादी से जुड़े अपडेट्स देते हुए बताया कि शादी में कुल 28 मेहमान ही आएंगे। ये मेहमान ज्यादातर घरवाले और खास दोस्त होंगे। बताया गया है कि शादी आरके स्टूडियो में होगी, जो कि मुंबई के चेंहूर में स्थित है।

ये भी पढ़ें: कम उम्र में ही दुल्हन बन गईं ये बॉलीवुड हसीनाएं, एक ने तो 16 की उम्र में ही रचा ली थी शादी

शादी के लिए क्यों चुना आरके स्टूडियो

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर के पिता और दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की ख्वाहिश थी कि वो उनके बेटे की शादी इसी बंगले में हो। ऋषि कपूर बेटे रणबीर कपूर की शादी यहीं कराना चाहते थे। जब से रणबीर और आलिया की शादी की खबर आई है तब से इस बंगले को सजाया जा रहा है। सामने आई तस्वीरों और वीडियो में बंगला ऊपर से नीचे तक लड़ियों से ढका हुआ नजर आ रहा है। वहीं एक फ्लोर पर खास तरह की लाइटिंग की गई है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर