छोटे भाईयों ऋषि और राजीव कपूर को याद कर भावुक हुए रणधीर कपूर, फोटो शेयर कर लिखी ये बात

रणधीर कपूर ने पिछले एक साल में अपने दोनों छोटे भाईयों ऋषि और राजीव कपूर को खो दिया। अब रणधीर ने भाईयों को याद करते हुए इमोशनल पोस्ट किया।

Randhir Kapoor Misses His Brothers
Randhir Kapoor Misses His Brothers 
मुख्य बातें
  • रणधीर कपूर को आई छोटे भाईयों ऋषि और राजीव कपूर की याद।
  • भाईयों को याद कर रणधीर कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो।
  • फोटो शेयर कर रणधीर कपूर ने लिखा भावुक पोस्ट।

पिछले एक साल का समय कपूर खानदान के लिए आसान नहीं रहा क्योंकि इस परिवार ने अपने दो बेटों को खो दिया। पिछले साल 30 अप्रैल को एक्टर ऋषि कपूर का निधन हो गया था और इस साल 09 फरवरी को उनके छोटे भाई राजीव कपूर का निधन हो गया। अब रणधीर कपूर अपने दोनों भाईयों को याद कर भावुक हो गए। 

रणधीर कपूर ने किया ये पोस्ट

रणधीर ने सोशल मीडिया पर अपने दोनों दिवंगत छोटे भाईयों की थ्रोबैक फोटो शेयर कर लिखा कि वो उन्हें याद करते हैं। रणधीर ने इस तस्वीर के साथ लिखा, 'मैं हमेशा तुम्हें याद करूंगा मेरे प्यारे भाईयों। उम्मीद करता हूं कि तुम जहां भी होगे, खुश होगे।' रणधीर कपूर ने जैसे ही ये तस्वीर पोस्ट की फैंस ने इसपर कमेंट करना शुरू कर दिया। कुछ फैंस ने रणधीर कपूर को स्ट्रॉन्ग रहने के लिए कहा तो वहीं कुछ का कहना है कि वो भी इन लेजेंड्स को मिस करते हैं। 

राजीव के निधन पर कही थी ये बात

मालूम हो कि रणधीर कपूर अपने दोनों छोटे भाईयों के निधन से टूट गए थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, 'एक के बाद एक अपने परिवार के सदस्य को खोने के गम से मैं अंदर से टूट चुका हूं।  इस घर में मैं अकेला सदस्य बचा हूं।' रणधीर ने कहा था, 'ये वही लोग हैं जिनसे मैं सबसे ज्यादा बात किया करता था।' राजीव कपूर के आखिरी वक्त के बारे में बताते हुए रणधीर ने कहा था, 'नर्स सुबह 7:30 बजे राजीव को जगाने गई लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। फिर नर्स ने राजीव की नब्ज चेक किया तो वह बहुत कम थी। हमने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे बचाने की सारी कोशिशें नाकाम रहीं। यह विश्वास करना बहुत कठिन है कि राजीव अब हमारे बीच नहीं रहें।'

पिछले साल सोशल मीडिया डेब्यू

बता दें कि रणधीर कपूर सोशल मीडिया पर अक्सर परिवार की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। वो अपने भाईयों, बेटियों, नाति- नातिन के साथ फोटोज पोस्ट करते हैं। उन्होंने पिछले साल अगस्त में सोशल मीडिया पर डेब्यू किया था और बताया था कि उनकी दोनों बेटियों करीना और करिश्मा ने उन्हें ऐसा करने को कहा। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर