रंगोली चंदेल ने स्वरा भास्कर-तापसी पन्नू को कहा बी ग्रेड एक्ट्रेस, लिखा- 'घसीटने वाली थीं कोर्ट में'

Rangoli Chandel on Swara Bhasker and Taapsee Pannu:बॉम्बे हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने तापसी पन्नू और स्वरा भास्कर को एक बार फिर बी ग्रेड एक्ट्रेस कहा है।    

Rangoli Chandel, Taapsee Pannu, Swara Bhasker
Rangoli Chandel, Taapsee Pannu, Swara Bhasker 
मुख्य बातें
  • रंगोली चंदेल ने तापसी पन्नू और स्वरा भास्कर पर निशाना साधा है।
  • रंगोली चंदेल ने तापसी पन्नू और स्वरा भास्कर को एक बार फिर बी ग्रेड एक्ट्रेस कहा है।
  • रंगोली ने लिखा, आप लोग देखें कि ये कितनी फ्रस्ट्रेट और ईर्ष्यालु हैं।

मुंबई. कंगना रनौत को बंबई हाईकोर्ट से बड़ी जीत मिली है। कोर्ट ने कंगना के ऑफिस में तोड़फोड़ मामले में बीएमसी को फटकार लगाई है। अब कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने तापसी पन्नू और स्वरा भास्कर को एक बार फिर बी ग्रेड एक्ट्रेस कहा है।    

रंगोली चंदेल ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा, 'हमारा परिवार जब मुश्किल दौर से गुजर रहा था, हम टूटे हुए थे, उस समय स्वरा और तापसी जैसी बी ग्रेड एक्ट्रेस कंगना के टूटते ऑफिस पर हंस रही थीं। 

रंगोली चंदेल अपने पोस्ट में आगे लिखती हैं, 'तापसी और स्वरा तो उस कार्रवाई को भी सही बता रहे थे। आप लोग देखें कि ये कितनी फ्रस्ट्रेट और ईर्ष्यालु हैं। ये केवल एक बी ग्रेड एक्ट्रेस हैं। 

Rangoli Chandel

घसीट सकती हूं कोर्ट में 
रंगोली चंदेल ने अपनी स्टोरी में बताया कि वह स्वरा और तापसी को कोर्ट में घसीटने वाली थीं। रंगोली लिखती हैं, 'मैं स्वरा और तापसी को कोर्ट में भी घसीटने वाली थीं, लेकिन कंगना ने मुझे रोक लिया।'

रंगोली आखिर में लिखती हैं कि, 'इन जैसे लोग कंगना के बारे मे जो भी बाते करते हैं, उन पर आप सभी कभी विश्वास ना करें।' रंगोली ने लिखा कि वह आगे भी ऐसे बेशर्म लोगों के बारे में लोगों को बताते रहेंगी। 

कोर्ट ने लगाई थी फटकार 
बॉम्बे हाईकोर्ट ने 09 सितंबर को  बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने अवैध निर्माण का हवाला देते हुए कंगना रनौत के ऑफिस पर बुलडोजर चला दिया था।  बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा कि बीएमसी के अधिकारियों ने ये कार्रवाई दुर्भावना में की थी। 

हाईकोर्ट ने नुकसान का आंकलन करने के लिए अधिकारी नियुक्त किया। नुकसान के आंकलन को 90 दिन के अंदर कोर्ट को सौंपना होगा। इसके बाद कोर्ट फैसला लेगी कि कितना मुआवजा देना है। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर