Sarojini: 'सीता' दीपिका चिखलाखिया ने सोशल मीडिया पर की घोषणा, फिल्म सरोजिनी के सभी गाने गाएंगी रानू मंडल

Sarojini Naidu Biopic: रामायण की सीता यानी दीपिका चिखलाखिया स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू की बायोपिक में नजर आने वाली हैं। अब इस फिल्म के सभी गाने रानू मंडल गाने वाली हैं।

Dipika Chikhlakia, Ranu Mondal
Dipika Chikhlakia, Ranu Mondal 
मुख्य बातें
  • रामायण की सीता यानी दीपिका चिखलाखिया फिल्म सरोजनी में नजर आने वाली हैं।
  • दीपिका की इस फिल्म के सभी गाने रानू मंडल गाने वाली हैं।
  • दीपिका ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर खुद इसकी जानकारी दी है।

मुंबई. रामायण की सीता यानी दीपिका चिखलाखिया अब स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू की बायोपिक में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के सभी गाने सोशल मीडिया सनसनी रानू मंडल गाने वाली हैं। 

दीपिका चिखलिया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर रानू मंडल का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में रानू मंडल बता रही हैं कि वह दीपिका की फिल्म सरोजिनी फिल्म के गाने गा रहे हैं। 

रानू मंडल वीडियो में कह रही हैं कि वो धीरज मिश्रा मिश्रा के साथ काम कर रही हैं। वीडियो के साथ दीपिका चिखलाखिया ने लिखा, 'मेरी मूवी... सरोजिनी... धीरज मिश्रा द्वारा लिखे गए गाने रानू मंडल गा रही हैं।'

एक्ट्रेस को छोड़ा था पीछे 
साल 2019 में पश्चिमी बंगाल के एक रेलवे स्टेशन से रानू मंडल का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वो लता मंगेशकर का गाना 'एक प्यार का नगमा है' गान रही थी। इस वीडियो के बाद वे रातों रात इंटरनेट सेंसेशन बन गई। 

साल 2019 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली पर्सनैलिटीज की लिस्ट में रानू मंडल सातवें नंबर पर थीं। स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 की एक्ट्रेस तारा सुतारिया इस लिस्ट में आठवें नंबर पर थीं।

People Are Trolling Ranu Mondal On Twitter For How Unrealistically Fair It Looks

जूझ रही थीं आर्थिक तंगी से
कोविड -19 लॉकडाउन के दौरान, रानू एक वीडियो में कुछ गरीब लोगों की मदद करते हुए दिखाई दी थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो कोरोनोवायरस महामारी लॉकडाउन से पहले रानू मंडल अपने नए घर को छोड़कर अपनी पुरानी जगह लौट गई थीं। 

खबरों के मुताबिक, रानू को बॉलीवुड में ज्यादा काम नहीं मिला और उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी। नवंबर 2019 में उन्हें सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे एक प्रशंसक के साथ बेहद अशिष्ट व्यवहार करते हुए देखा गया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर