जोया अख्‍तर की फ‍िल्‍म में पहली बार बनेगी रणवीर सिंह और कैटरीना कैफ की जोड़ी, कहानी को लेकर हुआ खुलासा

बॉलीवुड
मेधा चावला
मेधा चावला | SENIOR ASSOCIATE EDITOR
Updated Jul 08, 2020 | 14:34 IST

Ranveer Singh and Katrina Kaif new movie: रणवीर सिंह और कैटरीना कैफ की जोड़ी पर्दे पर पहली बार जोया अख्‍तर की फ‍िल्‍म में द‍िखेगी। अब इसकी कहानी का भी कुछ हद तक खुलासा हो गया है।

Ranveer Singh and Katrina Kaif new movie Zoya Akhtar story Hollywood gangster drama The Departed
Ranveer Singh and Katrina Kaif to star together in Zoya Akhtar Movie 
मुख्य बातें
  • पहली बार जोया अख्‍तर की फ‍िल्‍म में स्‍क्रीन स्‍पेस शेयर करेंगे रणवीर सिंह और कैटरीना कैफ
  • बताया जा रहा है क‍ि ये एक हॉलीवुड फ‍िल्‍म से प्रेर‍ित होगी
  • हॉलीवुड के इस क्राइम ड्रामा में ल‍ियोनार्डो ड‍िकैप्र‍ियो ने लीड रोल निभाया था

बॉलीवुड में लॉकडाउन खुलने के साथ ही नई फ‍िल्‍मों को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। ऐसे में जोया अख्‍तर की फ‍िल्‍म में रणवीर सिंह और कैटरीना कैफ की जोड़ी के काम करने की खबर आई है। ये पहला मौका होगा जब दोनों स‍ितारे पर्दे पर एक साथ नजर आएंगे। वहीं जोया की ये फ‍िल्‍म एक हॉलीवुड फ‍िल्‍म से प्रेरित होगी। 

ल‍ियोनार्डो ड‍िकैप्र‍ियो की जगह लेंगे रणवीर सिंह 
रणवीर सिंह और कैटरीना कैफ को लेकर ज‍िस फ‍िल्‍म की बात हो रही है, वह एक क्राइम ड्रामा होगी। इस फ‍िल्‍म का नाम है द ड‍िपार्टेड और इसमें ल‍ियोनार्डो ड‍िकैप्र‍ियो ने लीड रोल निभाया था। प‍िंकव‍िला की एक रिपोर्ट के मुताब‍िक, जोया के पास इस थ्र‍िलर को बनाने के राइट्स हैं। उन्‍होंने लियोनार्डो वाला रोल रणवीर सिंह को ऑफ‍र क‍िया था, और वह इस प्रोजेक्‍ट के ल‍िए राजी हो गए हैं। वहीं कैटरीना भी इस फ‍िल्‍म में जोरदार एक्‍शन अवतार में द‍िखेंगी। 
र‍िपोर्ट में ये भी कहा गया है क‍ि भले ही जोया के पास इस फ‍िल्‍म के राइट्स हों लेक‍िन वह कहानी को भारतीय दर्शकों के अनुरूप ढालेंगी। यह रीमेक नहीं होगी। 

बता दें क‍ि पहले जोया के बारे में कहा जाता था क‍ि वह एलीट थीम पर ही फ‍िल्‍में बनाती हैं। लेक‍िन रणवीर सिंह के साथ गली बॉय बनाने के बाद जोया अख्‍तर की फ‍िल्‍मों को लेकर लोगों की सोच बदल गई है। वहीं थ्रिलर जोनर भी जोया के ल‍िए नया होगा लेक‍िन उनको व‍िश्‍वास है क‍ि वह इस सेग्‍मेंट में खुद को साब‍ित कर देंगी। 

देखें Gully Boy ka Apna Time Ayega Gaana

रणवीर सिंह और कैटरीना कैफ की फ‍िल्‍में 
वैसे रणवीर सिंह और कैटरीना कैफ ने रोह‍ित शेट्टी की सूर्यवंशी में काम क‍िया है। लेक‍िन इसमें रणवीर की गेस्‍ट अपीयरेंस बताई जा रही है और फिल्‍म में कैटरीना की जोड़ी अक्षय कुमार के साथ बनी है। ऐसे में जोया अख्‍तर की फ‍िल्‍म में सब प्‍लान के मुताब‍िक हुआ तो ये रणवीर सिंह और कैटरीना कैफ की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर देखने को म‍िलेगी। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर