Ranveer Singh as Kapil Dev in 83: कपिल देव का नटराज शॉट लगाते दिखे रणवीर सिंह, शेयर की फिल्म 83 की नई फोटो

बॉलीवुड
Updated Nov 11, 2019 | 09:21 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Ranveer Singh Natraj Shot: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने फिल्म 83 की एक फोटो शेयर की है, जिसमें वे कपिल देव की तरह नटराज शॉट लगाते हुए दिख रहे हैं।

Ranveer Singh
Ranveer Singh  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • रणवीर सिंह ने शेयर की फिल्म 83 की नई फोटो
  • कपिल देव की तरह नटराज शॉट खेलते हुए आए नजर
  • फिल्म 83 अगले साल अप्रैल में रिलीज होगी

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपनी फिल्म 83 को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में उनका फर्स्ट लुक पहले ही सामने आ चुका है। इसमें रणवीर पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान कपिल देव का किरदार निभाने वाले हैं। बॉलीवुड के साथ-साथ क्रिकेट फैंस भी इस फिल्म को बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में रणवीर काफी कुछ कपिल जैसे लग रहे हैं। कपिल का नटराज शॉट बेहद लोकप्रिय रहा है। फिल्म 83 में रणवीर भी नटराज शॉट खेलते दिखेंगे।

हाल ही में रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म 83 की नई फोटो शेयर की है। इसमें वे कपिल का नटराज शॉट खेलते दिख रहे हैं। दरअसल शॉट खेलते हुए कपिल देव का जो पोज था, वो काफी कुछ नटराज की तरह लगता था। इसी वजह से इस शॉट को नटराज शॉट के नाम से जाना जाता है। ये फिल्म साल 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम के विश्व कप जीतने पर आधारित है। ये भारत के लिए एक ऐतिहासिक पल था। इस फिल्म से रणवीर का फर्स्ट लुक सामने आया था। इस दौरान वे बॉलिंग करते हुए दिख रहे थे और अब उनकी बैटिंग करते हुए फोटो सामने आई है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ranveersingh) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ranveersingh) on

आपको बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग इंग्लैंड में हुई है। इसमें रणवीर के साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। फिल्म में उनका रोल काफी छोटा, लेकिन महत्वपूर्ण है। इसमें वे कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया का किरदार निभाने वाली हैं। फिल्म में रणवीर के अलावा हार्डी संधू, ताहिर राज भसीन, साबिक सलिम, एमी विर्क जैसे सितारे नजर आएंगे। फिल्म 83 अगले साल 10 अप्रैल 2020 को रिलीज होने वाली है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर