Deepika Ranveer Meme: दीपिका पादुकोण ने उड़ाया रणवीर सिंह का मजाक, शेयर की फनी फोटो

बॉलीवुड
Updated Oct 22, 2019 | 20:13 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को लेकर एक फनी फोटो शेयर की है, जिसमें वे खुद भी नजर आ रही हैं।

Deepika Padukone, Ranveer Singh
Deepika Padukone, Ranveer Singh  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • दीपिका पादुकोण ने शेयर किया रणवीर सिंह का Meme
  • ये फोटो देखकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी
  • दीपिका और रणवीर फिल्म 83 में साथ काम करने वाले हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बी-टाउन के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। दोनों की केमिस्ट्री कमाल की है, जो सोशल मीडिया पर भी नजर आती है। दोनों इंस्टाग्राम पर भी एक-दूसरे की फोटोज पर फनी कमेंट्स करते रहते हैं। हाल ही में दीपिका ने रणवीर को लेकर एक मीम शेयर किया, जिसे देखकर आप भी अपनी हंसी रोक पाएंगे।

दरअसल दीपिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें रणवीर के चेहरे को फोटोशॉप करके एक बच्चे पर लगाया गया है। इसमें रणवीर पोनी के साथ सनग्लासेज लगाए हुए दिख रहे हैं। उनके हाथ में एक कैंडी फ्लॉस है, जो असल में ब्लैक और पिंक गाउन पहने हुए दीपिका पादुकोण है। ये फोटो बेहद फनी लग रही हैं। इसके साथ लिखा हुआ है कि रणवीर की पसंदीदा कैंडी।

Deepika Padukone

आपको बता दें कि ये पहले बार नहीं है, जब दीपिका ने रणवीर को लेकर कोई मीम शेयर किया हो। इससे पहले भी वे ऐसा कर चुकी हैं। उन्होंने रणवीर के लिए कुछ मीम पोस्ट किए थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@deepikapadukone) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@deepikapadukone) on

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो दीपिका फिल्म छपाक में नजर आने वाली है। ये फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर बनी है। फिल्म में दीपिका के अपोजिट पहली बार विक्रांत मेसी नजर आने वाले हैं। मेघना गुलजार की ये फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी। 

वहीं, रणवीर फिल्म 83 में काम कर रहे हैं। ये फिल्म 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम के विश्व कप जीतने पर आधारित है। इसमें रणवीर जहां कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं, वहीं दीपिका उनकी पत्नी (रोमी भाटिया) के रोल में नजर आएंगी। कबीर खान की ये फिल्म 10 अप्रैल 2020 को रिलीज होने वाली है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर