रणवीर सिंह का ससुर प्रकाश पादुकोण के नाम खास पोस्‍ट, लिखा- 40 साल पहले आपने रचा था इतिहास, हमें है गर्व

बॉलीवुड एक्‍टर रणवीर स‍िंह ने अपने ससुर प्रकाश पादुकोण के नाम एक पोस्‍ट लिखा है। प्रकाश पादुकोण ने 40 साल पहले लंदन के वेम्बले एरेना में ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप जीती थी। रणवीर ने पोस्‍ट में उसी का जिक्र किया है।

Ranveer singh
Ranveer singh 

पूरा विश्‍व कोरोना वायरस से दहशत में है। भारत में भी यह वायरस फैल चुका है और 10 लोगों की जान ले चुका है। भारत में संक्रमितों की संख्‍या 500 के करीब पहुंच रही है। केंद्र सरकार और राज्‍य सरकारों ने एहतियात के तौर पर लॉक डाउन कर दिया है। लोग अपने घरों में कैद हैं। बॉलवुड के तमाम सितारे भी घरों में हैं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इन दिनों कोरोना वायरस के चलते आइसोलेशन में हैं। 

इसी बीच रणवीर स‍िंह ने अपने ससुर प्रकाश पादुकोण के नाम एक पोस्‍ट लिखा है। रणवीर सिंह की वाइफ दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण ने 40 साल पहले लंदन के वेम्बले एरेना में ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप जीती थी। रणवीर ने पोस्‍ट में उसी का जिक्र किया है। रणवीर ने पोस्ट के साथ कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। 

रणवीर ने ल‍िखा- 40 साल पहले प्रकाश पादुकोण ने बैडमिंटन में इतिहास रचा था। उन्होंने लंदन के वेम्बले एरेना में ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप जीती थी। यह पल वाकई  ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण था जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। इससे पहले दीपिका पादुकोण ने ट्विटर पर अपने पिता के लिए एक पोस्ट लिखा था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

दीपिका पादुकोण ने लिखा था- 'पापा, बैडमिंटन और भारतीय खेल के लिए आपका योगदान अतुलनीय है। आपके समर्पण, अनुशासन, प्रतिबद्धता और कड़ी मेहनत के लिए ढेर सारा आभार। हमें आप पर गर्व है। बता दें कि 23 मार्च के दिन ही लंदन के वेम्बले एरेना में ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप जीती गई थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर