दीपिका पादुकोण के बाद अब कान्स 2022 में होगी रणवीर सिंह की एंट्री, स्टाइलिश अंदाज में फ्रांस रवाना हुए एक्टर

Ranveer Singh To Join His Wife At Cannes 2022: रिपोर्ट्स के अनुसार, अब रणवीर सिंह भी अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में एंट्री करने वाले हैं। कहा जा रहा है कि एक्टर इस फेस्टिवल के लिए रवाना हो गए हैं।

Ranveer Singh To Join Deepika Padukone For Cannes, Ranveer Singh Leaves For Cannes 2022
Ranveer Singh And Deepika Padukone   |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • शुरू हुआ कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022।
  • दीपिका पादुकोण इस फिल्म फेस्टिवल में हैं ज्यूरी मेंबर।
  • दीपिका के साथ रणवीर की भी होगी कान्स में एंट्री।

Ranveer Singh To Join Cannes 2022 With Wife Deepika Padukone: कान्स‌ फिल्म फेस्टिवल 2022 में बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण धूम मचा रही हैं। इस फेस्टिवल से दीपिका पादुकोण के कई लुक्स सामने आए जिन्हें देखने के बाद सोशल मीडिया का तापमान बढ़ गया। अदाकारा अपने हर एक लुक के साथ फैशन स्टेटमेंट सेट कर रही हैं। अब यह कहा जा रहा है कि दीपिका पादुकोण के साथ उनके पति रणवीर सिंह भी रेड कारपेट पर वाॅक करते हुए नजर आएंगे। खबरों के अनुसार, इस फिल्म फेस्टिवल के लिए रणवीर सिंह रवाना हो गए हैं और जल्द ही वह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ कान्स रेड कारपेट पर नजर आने वाले हैं। 

Also Read: Cannes 2022: ऐश्वर्या राय ने तीसरे दिन अपने लुक्स से जीता दिल, दीपिका पादुकोण का जादू भी चला

पिछले गुरुवार को रात में रणवीर सिंह को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। रणवीर सिंह को मुंबई एयरपोर्ट पर देखने के बाद यह कहा जा रहा है कि वह अब अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के पास जा रहे हैं। इस दौरान रणवीर सिंह ने बेहद स्टाइलिश आउटफिट  पहना था। उन्होंने अपने एयरपोर्ट लुक के लिए व्हाइट स्वेटशर्ट और वेलवेट पेंट कैरी किए थे। इसके साथ उन्होंने एक साइड बैग भी लिया था और गोल्डन हैट पहना हुआ था। इंडिया टुडे की एक खबर के अनुसार, रणवीर अपनी फिल्म जयेशभाई जोरदार के प्रमोशन में बिजी थे, इसके साथ वह अपनी आगामी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए भी शूट कर रहे थे। उन्होंने अब अपने काम से ब्रेक लिया है और वह दीपिका पादुकोण से मिलने के लिए जा रहे हैं।

Also Read: Celebs become Parents this year: 2022 में ये सितारे बने माता-पिता, इन सेलेब्स के घर भी गूंजने वाली है किलकारी

rv

रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण को मिस कर रहे थे और उनके साथ समय बिताना चाहते थे। इसीलिए यह उनका एक छोटा सा हॉलीडे भी माना जा रहा है जहां वह अपनी पत्नी के साथ फ्रेंच रिवेयरा एंजॉय करेंगे। हो सकता है कि वह अपनी पत्नी के साथ कान्स रेड कारपेट पर वाॅक करते हुए नजर आएं। ऐसे में रणवीर को कान्स में देखने के लिए लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर